Home आमने सामने CM Shri Schools: दिल्ली सरकार के फैसले से विद्यार्थियों में नया जोश...

CM Shri Schools: दिल्ली सरकार के फैसले से विद्यार्थियों में नया जोश आएगा, खेल के स्तर में भी नए अवसर मिलेंगे : राजकुमार बल्लन

0
4

CM Shri Schools: दिल्ली सरकार के फैसले से विद्यार्थियों में नया जोश आएगा, खेल के स्तर में भी नए अवसर मिलेंगे : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने 75 सीएम श्री स्कूलों के कायाकल्प और आधुनिकीकरण के लिए 264.90 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। व्यय वित्त समिति की बैठक में इन स्कूलों के भवनों की मरम्मत, सुरक्षा, और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी राजकुमार बल्लन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार का यह बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के इस फैसले के तहत स्कूलों के प्रवेश द्वारों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा और इन पर विशेष सीएम श्री का लोगो अंकित होगा व भवनों से सीलन को हटाने के साथ साथ रंग रोगन, मरम्मत और वाटर प्रूफिंग का काम भी किया जाएगा। श्री बल्लन ने बताया कि कंप्यूटर लैब्स और मल्टीपरपज हॉल्स में एयर कंडीशनिंग और आधुनिक स्टेज लाइटिंग की जाएगी और इसके साथ ही एलईडी बोर्ड, नए वायरिंग पैनल, और लैन कनेक्टिविटी भी लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इससे सीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छा माहौल मिलेगा और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। श्री बल्लन ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक हाई मास्ट लाइटिंग, और अग्निशमन उपकरण लगाए जाएंगे व मैदानों और स्पोर्ट्स ग्राउंड के साथ साथ बास्केटबॉल कोर्ट पर नई टर्फ बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों में नया जोश आएगा और उन्हें शिक्षा व खेल के स्तर में भी नए अवसर मिलेंगे। श्री बल्लन ने बताया कि बेहतर पेयजल के लिए आरओ वाटर कूलर, बेहतर सीवरेज सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मरम्मत भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला बहुत ही प्रशंसा के काबिल है क्योंकि शिक्षा ही देश की नींव है और जब शिक्षा मजबूत होगी तो देश की नींव भी उतनी ही मजबूत होगी। श्री बल्लन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों के विकास का यह जो निर्णय लिया है वह बहुत ही शानदार है और इससे ना सिर्फ छात्रों का विकास होगा बल्कि भविष्य में देश का भी विकास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here