सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

तरनतारन के चर्च में तोड़फोड़, पादरी की जलाई कार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रनतारन ठाकरपुरा गांव में चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा चर्च में मूर्तियों की तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच बेअदबी की इस घटना को देखते हुए तरनतारन के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। रात को तरनतारन के गांव टक्करपुरा में मास्क पहने 4 युवक चर्च में दाखिल हुए थे। चौकीदार के सिर पर पिस्टल तानकर उसके हाथ बांधे गए। इसके बाद चर्च को नुकसान पहुंचाया गया था। दो मूर्तियों को तोड़ दिया गया। पादरी की कार को आग लगा दी गई थी। चर्च में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई थी। घटना का पता चलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति हो गई थी, जिसके चलते SSP समेत भारी पुलिस फोर्स मौके इलाके में तैनात की गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कह चुके हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अब इस घटना का विरोध पूरे देश में हो रहा है और ईसाई समाज के लोगों में काफी रोष है। यह घटना सिखों की सर्वोच्च अस्थायी सीट के प्रमुख अकाल तख्त जत्थेदार द्वारा ईसाई मिशनरियों द्वारा जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक बयान जारी करने के बाद सामने आई है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, तथाकथित ईसाई मिशनरी धोखे से सिखों का जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पंजाब के सिखों और हिंदुओं को गुमराह किया जा रहा है और उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। यह सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *