सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Chhath Puja Preparations: यमुनापार में छठ पूजा को लेकर रेखा सरकार कर रही है विशेष तैयारियां : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chhath Puja Preparations: यमुनापार में छठ पूजा को लेकर रेखा सरकार कर रही है विशेष तैयारियां : विनोद जायस

यमुनापार सहित पूरी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी यमुना किनारे और विभिन्न रिहायशी इलाकों में बड़े स्तर पर अस्थायी छठ घाट तैयार किए जाएंगे। भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता विनोद जायस ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विनोद जायस ने बताया कि इस बार यमुनापार क्षेत्र में 300 से अधिक छठ घाट तैयार किए जाएंगे। इनमें यमुना किनारे बनाए जाने वाले 24 घाटों को मॉडल घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इन घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय, पर्याप्त रोशनी और प्रवेश द्वार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। अगले सप्ताह जिला प्रशासन के अधिकारी छठ पूजा समितियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में घाटों की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पूजा समितियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए जाएंगे, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Advertisement

विनोद जायस ने कहा कि यमुना किनारे बनाए जाने वाले सभी 24 घाटों को इस बार मॉडल घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इन घाटों पर दिल्ली सरकार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे छठ पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को पूजा के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने आगे बताया कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों को घाटों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रास्तों को समतल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी संबंधित विभाग काम कर रहे हैं। विनोद जायस के अनुसार, दिल्ली सरकार का प्रयास है कि यमुनापार सहित पूरी राजधानी में छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा, सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के साथ संपन्न हो।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *