सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, LG ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, LG ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

दिल्ली के उपराज्यपाल से बीजेपी की नेता बांसुरी स्वराज ने कंगना रनौत को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत की थी. अब इसको लेकर एलजी ने एक्शन लिया है.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Shrinate) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (VK Saxena) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इस पोस्ट को लेकर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, बीजेपी की नेता बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने उपराज्यपाल से शिकायत कर मामले में जांच करने और श्रीनेत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.

उपराज्यपाल ने शिकायत को पुलिस आयुक्त को भेज दिया है और मामले की ‘वैज्ञानिक तरीके से’ जांच करने और कानून के अनुसार, यदि आवश्यक हो तो कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. दिल्ली पुलिस यह भी जांच करेगी कि वास्तव में वह पोस्ट किसने किया था और इसके लिए किसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था.

श्रीनेता ने सफाई में दी थी यह दलील

Advertisement

कंगना रनौत को बीजेपी द्वारा हिमाचल प्रदेश की मंडी से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेता के सोशल मीडिया हैंडल से एक आपत्तिनजक पोस्ट किया गया था. हालांकि सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह उन्होंने नहीं लिखा बल्कि उसके हैंडल का किसी ने गलत इस्तेमाल किया है.

कांग्रेस नेतृत्व मांगे माफी- बांसुरी स्वराज

हालांकि सफाई बीजेपी को हजम नहीं हुई है. बीजेपी नेत्री बांसुरी स्वराज ने तो इसको लेकर सीधे एलजी से ही शिकायत कर दी. वहीं, मीडिया से बातचीत में बांसुरी ने कहा, ”जो भारत की बेटी और महिला है, उसके लिए ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. यह बेहद चौंकाने वाला है और इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.”

बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कंगना को हिमाचल की बेटी करार दिया तो वहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कंगना ने राजनीति में कदम रखा है तो राजनीति पर बात हो. निजी आक्षेप करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *