सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Brahmastra Box Office: वीकडेज में भी जारी है ब्रह्मास्त्र का जलवा, चौथे दिन भी करोड़ो का कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग से ही साफ होने लगा था कि यह ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बनाने वाली है और वही हुआ भी। ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है। ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन सभी भाषाओं में 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 42 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 45 से 47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ब्रह्मास्त्र ने तीन दिन में संजू के वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा दो दिन में फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। इसके बाद चौथे दिन के इसके शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, शुरुआती आंकड़े आने तक सोमवार को ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन में 50 से 55 फीसदी की गिरावट हुई है। इसके हिंदी वर्जन ने 14 से 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। कमाई में कमी आई है लेकिन वीकडेज के लिहाज से आंकड़े पॉजिटिव हैं। फिल्म उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अच्छी पकड़ बनाए हुए है। सोमवार के कलेक्शन को मिला दें तो इसका कुल कलेक्शन 118 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। ब्रह्मास्त्र का बजट 400 करोड़ रुपए से अधिक है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिट होने के लिए लगभग 250 करोड़ रुपए का बिजनेस करना होगा। फिल्म भारत में पांच हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म के दूसरे पार्ट देव की भी घोषणा कर दी गई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *