सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

BJP MLA Ketki Singh: बलिया में BJP विधायक केतकी सिंह पर फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी, तीन आरोपी गिरफ्तार, राजनीतिक माहौल गरमाया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP MLA Ketki Singh: बलिया में BJP विधायक केतकी सिंह पर फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी, तीन आरोपी गिरफ्तार, राजनीतिक माहौल गरमाया

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बीजेपी विधायक केतकी सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। फेसबुक पर अभद्र भाषा में किए गए पोस्ट के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि स्थानीय लोगों ने इन टिप्पणियों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। इससे सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने का खतरा था। इसी कारण बांसडीह और सहतवार थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

बांसडीह थाने में थाना प्रभारी राकेश उपाध्याय की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवेंद्र सत्यार्थी के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा 72ए के तहत मामला दर्ज किया गया। सत्यार्थी पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

वहीं सहतवार पुलिस ने स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी की शिकायत पर अजय यादव और सत्यदेव यादव के खिलाफ आईटी (संशोधन) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों पर सोशल मीडिया पर विधायक के बारे में “अश्लील” टिप्पणी करने का आरोप है।

Advertisement

इस घटना से राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है। आपको बता दें कि बीते बुधवार को सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बीजेपी विधायक केतकी सिंह के लखनऊ स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आवास से नल की टोटी गायब होने का आरोप लगाया था।

विधायक के आरोप के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीरता से लिया और उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि, उस समय केतकी सिंह बलिया में थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की और उनकी 16 वर्षीय बेटी को डराया-धमकाया, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हुई।

वर्तमान में यह विवाद राजनीति का रूप ले चुका है। बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *