सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

लोकतंत्र की लगातार हत्या कर रही है भाजपा सरकार : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

लोकतंत्र की लगातार हत्या कर रही है भाजपा सरकार : श्री दत्त शर्मा

* उपराज्यपाल को शक्तियाँ दे पंगू बनाया सरकार को

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ा दी हैं। अब उपराज्यपाल (एलजी) राजधानी में अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय का गठन कर सकेंगे। इसके अलावा वे इन सभी बॉडीज में मेंबर्स की नियुक्ति भी कर सकेंगे। इससे पहले यह अधिकार दिल्ली सरकार के पास थे। गृह मंत्रालय ने एलजी की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया। दिल्ली में एलजी की बढ़ी ताकत के फैसले पर बात करते हुए घोड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा कि एलजी को दिल्ली में ज्यादा ताकत देने का फैसला बहुत ही गलत फैसला है और पूरी आम आदमी पार्टी इस फैसले का विरोध करती है। श्री दत्त शर्मा ने कहा की एलजी को अधिक ताकत देने का फैसला देश के लोकतंत्र पर वार करना है।

श्री दत्त शर्मा ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, हमारे देश में लोकतंत्र के द्वारा देश की, हर राज्य की सरकार चुनी जाती है, जिस राजनीतिक पार्टी पर लोगों को भरोसा होता है, जिस राजनीतिक पार्टी पर लोगों को यह विश्वास होता है कि उसके नेता जनता की समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं को हल करेंगे उस राजनीतिक पार्टी को जनता अपना बहुमत देकर देश की या किसी भी राज्य की सत्ता पर बैठाती है, श्री दत्त शर्मा ने कहा कि यह हुई लोकतांत्रिक प्रणाली, अब आप मुझे यह बताइए कि यह किस तरीके की प्रणाली है कि जिस राज्य की जनता ने एक राजनीतिक पार्टी को अपना बहुमत देकर सत्ता पर बिठाया है कि यह राजनीतिक पार्टी उनके राज्य में विकास के काम करेगी उस राजनीतिक पार्टी से उसके अधिकारों को छीन कर एलजी को उस राजनीतिक पार्टी के अधिकार दे दिए जाते है?

श्री दत्त शर्मा ने कहा उस राजनीतिक पार्टी का क्या अर्थ रहा जिसको राज्य की जनता ने अपना बहुमत देकर सत्ता पर बिठाया है, इसका मतलब तो यह हुआ कि देश के संविधान के तहत लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनी हुई पार्टी के ऊपर भी भाजपा ने तानाशाही तरीके से अपना हक जताने के लिए उस एलजी को अधिक ताकत दे दी जो भाजपा के इशारों पर काम करते है। श्री दत्त शर्मा ने कहा कि यह कहा का न्याय है की जिस पार्टी को जनता ने चुना है उसके पास कोई अधिकार है ही नहीं वह कुछ करेगी नहीं और उस राजनीतिक पार्टी के अधिकार एलजी को दे दो। श्री दत्त शर्मा ने कहा की इसका सीधा सीधा यही अर्थ है की भारत देश में संविधान के लोकतंत्र से बड़ा भाजपा की तानाशाही हो गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *