सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

BJP Delhi State: दिल्ली भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ द्वारा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन : श्रीराम अटल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP Delhi State: दिल्ली भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ द्वारा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन : श्रीराम अटल

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना को लेकर राजस्थान प्रकोष्ठ, भाजपा दिल्ली प्रदेश एवं शाहदरा जिला द्वारा रघुनाथ मंदिर, कृष्णा नगर में भव्य पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश के संयोजक सीए श्रीराम अटल के नेतृत्व में और सज्जन शर्मा के संयोजन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित की है।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की सफलता के लिए शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा द्वारा शुभकामनाएं दी गई I कार्यक्रम में डेम्स कमेटी के चेयरमैन एवं पार्षद संदीप कपूर, शाहदरा साउथ जोन के डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा, जिला मीडिया प्रभारी भारत गौड़, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ लोक कल्याण एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ राष्ट्र की समृद्धि, विकास और विश्व शांति के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *