सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

महाठग सुकेश चंद्रशेख का बड़ा बयान, कहा- तिहाड़ में मिलेंगे केजरीवाल, काउंटडाउन शुरू

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कोर्ट में पेशी के दौरान बोला सुकेश चंद्रशेखर- केजरीवाल पर अगले हफ्ते करूंगा बड़ा खुलासा

इससे पहले, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को जेल से पत्र लिखा था. सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया जेल में सिसोदिया को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा था. सुकेश चंद्रशेखर ने सिसोदिया को जेल में VVIP ट्रीटमेंट मिलने की जांच करवाने की मांग की थी.

सुकेश चंद्रशेखर आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुआ

200 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुआ. वहां से निकलते समय उसने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि केजरीवाल का काउंट डाउन शुरू हो गया है. जल्दी ही केजरीवाल का तिहाड़ क्लब में स्वागत होगा. अगले हफ्ते केजरीवाल के खिलाफ बड़ा खुलासा करूंगा. यह केजरीवाल के खिलाफ ट्रेलर होगा. वहीं अपने जन्मदिन पर जेल में 5 करोड़ 11 लाख रुपये देने के प्रस्ताव पर बोला सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि यह मेरी तरफ से एक छोटी से भेंट है. मैं अच्छा इंसान बनने की कोशिश कर रहा हूं.

Advertisement

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अन्य कैदियों की जमानत में आर्थिक रूप से मदद करने के लिए तिहाड़ जेल के DG से इजाजत मांगी है. सुकेश ने चिट्ठी लिखकर कहा कि वह 5 करोड़ 11 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देकर उन कैदियों की मदद करना चाहता है जो कि जमानत मिलने के बावजूद गरीबी के कारण अपना बेल बांड नहीं भर पा रहे. ये वे कैदी हैं जो  बेल बांड ना भर पाने की वजह है सालों से तिहाड़ में बंद हैं और अपने परिवार के मुखिया हैं.

इससे पहले, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को जेल से पत्र लिखा था. सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया जेल में सिसोदिया को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा था. सुकेश चंद्रशेखर ने सिसोदिया को जेल में VVIP ट्रीटमेंट मिलने की जांच करवाने की मांग की थी. CM केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को लेकर झूठे फलाने का आरोप भी लगाया है. सुकेश का कहना है कि केजरीवाल दरअसल मनीष सिसोदिया की असुरक्षा की खबर झूठी ही फैला रहे हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि मनीष सिसोदिया जेल नंबर 1 के 9 नंबर वार्ड में रखा गया है. सुकेश ने कहा कि यह तिहाड़ जेल का सबसे VVIP वार्ड है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *