सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

करनाल में गिरफ्तार आतंकियों का बड़ा खुलासा, मुंबई की ट्रेनों में थी सीरियल ब्लास्ट की साजिश

2 मिनट पढ़ें
करनाल में गिरफ्तार आतंकियों का बड़ा खुलासा, मुंबई की ट्रेनों में थी सीरियल ब्लास्ट की साजिश

करनाल में गिरफ्तार आतंकियों का बड़ा खुलासा, मुंबई की ट्रेनों में थी सीरियल ब्लास्ट की साजिश

Advertisement

हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने उनके जरिए महाराष्ट्र के नांदेड़ में मार्च महीने में जो आरडीएक्स की बड़ी खेप भेजी थी, उसके जरिए मुंबई की लोकल ट्रेनों और पैसेंजर ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रची गई थी। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। हरियाणा के करनाल जिले में बीते दिन पुलिस ने 4 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी नेशनल हाईवे से हुई थी और ये आतंकी इनोवा गाड़ी से हाईवे से गुजर रहे थे और ये चारों पंजाब के रहने वाले हैं।

इनके तार पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़े

आतंकियों की पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परविंदर और भूपेंदर के रूप में हुई थी और ये आतंकी बब्बर खालसा से जुड़े हुए थे। इन आतंकियों के पास से पुलिस को हथियार, कैश और एक्सप्लोसिव भी मिला था और इनके तार पाकिस्तान से भी जुड़े थे। SP गंगाराम पुनिया ने बताया था कि इनके तार पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़े थे और ये उसी के इशारे पर काम कर रहे थे। काम के बदले चारों को मोटी रकम मिलने वाली थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *