Home Breaking News IPL के बीच क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के पूर्व...

IPL के बीच क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर का निधन

0
121

IPL के बीच क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर का निधन

इंग्लैंड के इस दिग्गज स्पिनर ने अपने समय में बड़े बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया था. 86 टेस्ट मैचों में इस दिग्गज स्पिनर के नाम 297 विकेट हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर डेरेक अंडरवुड का निधन हो गया है. अपने समय के बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार डेरेक अंडरवुड ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सोमवार को अंडरवुड का निधन हुआ.

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को अपनी गेंदबाजी से परेशान करने वाले अंडरवुड को 60 और 70 के दशक की पिचों पर खेलना खतरनाक था. उनके सामने बड़े बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते थे और रन बनाने के लिए जूझते थे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस दिग्गज स्पिनर के नाम करीब 2500 विकेट हैं.

इंग्लैंड के इस दिग्गज स्पिनर ने अपने समय में बड़े बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया था. 86 टेस्ट मैचों में इस दिग्गज स्पिनर के नाम 297 विकेट हैं. आज भी डेरेक अंडरवुड इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं. 86 टेस्ट में अंडरवुड के नाम 297 विकेट हैं.

अंडरवुड ने 24 साल के अपने प्रथम श्रेणी करियर में 2465 विकेट झटके. उन्होंने 1977 में भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में 29 विकेट हासिल किए, जिससे इंग्लैंड ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी. यह इंग्लैंड की 1933-34 के बाद भारत में पहली जीत थी.

अंडरवुड ने गावस्कर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 बार आउट किया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान और वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ‘लिटिल मास्टर’ को टेस्ट क्रिकेट में 11-11 बार आउट किया है.

कुछ समय पहले सुनील गावस्कर ने कहा था, किसी भी हालात में अंडरवुड का सामना करना बहुत मुश्किल था. वह इतनी सटीक गेंदबाजी करते थे और स्टंप पर ही गेंद डालते थे. वह जब चाहते थे तो तेजी से गेंद डाल देते थे, जिससे आपको अपना शॉट खेलने के लिए बहुत पहले ही पॉजिशन में होना पड़ता था. मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें वह और एंडी रॉबर्ट्स सबसे कठिन गेंदबाज थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here