Ambedkar Jayanti Delhi: अम्बेडकर जयंती के मौके पर हाजी जरीफ, के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय संविधान के निर्माता ‘भारत रत्न ‘ बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कबीरनगर से निगम पार्षद एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी ज़रीफ़ के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक के नज़दीक चौपाल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हिन्दू मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर केक काटकर बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहिब अमर रहे के नारों की गूँज के साथ बाबा साहिब को याद किया तथा क्षेत्र से आये सैकड़ों लोगों को हाजी ज़रीफ़ ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया
इस अवसर पर पार्षद हाजी ज़रीफ़ ने बाबा साहिब के अभूतपूर्व योगदान की प्रशंसा करते हुए अपने सम्बोधन में कहा की अगर बाबा साहिब ने हमें संविधान की ताक़त से मज़बूत न किया होता तो साम्प्रदायिक ताक़तें सदा हमारा शोषण करती, आज हम देश में जो पूरी आज़ादी की सांसे लेकर जीवन यापन कर रहे है यह बाबा साहिब की ही दें है, जबतक संविधान मज़बूत है देशवासी भी मज़बूत रहेंगे और हम संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों को भी न्यूछावर कर देंगे, परन्तु बाबा साहिब के संविधान पर आंच नहीं आने देंगे, इस अवसर पर बाबूलाल , धर्म सिंह , सत्यवीर , पदम सिंह गौतम, विद्या राम सूरज,चंद्रभान , सुन्दरपाल गुलाब शिवदत्त,मुशताक़ , समी युसूफ, ग़ालिब, इक़रार, हाजी कलवा, उपस्थित थे !



