सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Alia-Ranbir की लाडली राहा कपूर हुई एक साल की,दादी-नानी ने अपनी नन्ही प्रिंसेस के पहले बर्थडे पर यूं लुटाया प्यार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एक साल की हुई Alia-Ranbir की लाडली राहा कपूर, दादी-नानी ने अपनी नन्ही प्रिंसेस के पहले बर्थडे पर यूं लुटाया प्यार

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Raha Kapoor Turn 1 Today Grand Mother  Neetu Kapoor Soni Razdan Wished Her | एक साल की हुई Alia-Ranbir की लाडली  राहा कपूर, दादी-नानी ने अपनी नन्ही

आलिया भट्ट और रणबीर कपूक की बेटी राहा कपूर आज पूरे एक साल की हो गई हैं. राहा के पहले बर्थडे पर उन्हें दादी नीतू और नानी सोनी ने खास अंदाज में विश किया.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल हैं. आज इस जोड़ी के लिए बेहद खास दिन है. दरअसल आलिया और रणबीर कपूर की नन्ही प्रिंसेस राहा आज एक साल की हो गई हैं. वहीं आलिया-रणबीर के तमाम फैंस उनकी लाडली के पहले बर्थडे पर जमकर विश कर रहे हैं. वहीं इस खास दिन पर, ‘दादी’ नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पोती-नातिन के लिए दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है.

दादी नीतू कपूर ने राहा कपूर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के पहले जन्मदिन पर दादी नीतू कपूर भी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं. नीतू कपूर ने अपनी पोती के लिए इंस्टा स्टोरी पर एक स्पेशल नोट भी लिखा है. नीतू ने लिखा. “…और इस तरह वह 1 साल की हो गई. मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक वी लव यू टू द मून एंड बैक.”

Advertisement

नानी सोनी राजदान ने यूं किया राहा को बर्थडे विश

वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपनी नातिन को एक दिल छू लेने मैसेज के साथ बर्थडे विश किया. सोनी ने लिखा, “ऐसा लगता है जैसे कल ही तुम हमारी दुनिया में आई हो. विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया! जन्मदिन मुबारक हो डियर राहा. आपको जन्मदिन मुबारक हो. ”

आलिया-रणबीर ने साल 2022 में बेटी का किया था वेलकम

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में अपने घर पर फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स् की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की थी. इसके बाद कपल ने उसी साल नवंबर में अपने बेटी राहा का वेलकम किया था. इस जोड़ी ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है लेकिन वे अक्सर उसके बारे में बात करते रहते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *