सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

मेट गाला में आलिया भट्ट ने व्हाइट गाउन में बिखेरे जलवे, इवेंट में हर किसी का एक्ट्रेस ने खींचा ध्यान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Alia Bhatt के Met Gala लुक ने जीता फैन्स का दिल, पहनी एक लाख मोतियों वाली ड्रेस- फोटो देख भूल जाएंगे दीपिका और प्रियंका को

आलिया भट्ट ने मेट गाला के अपने लुक से सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रख दी है. उनका सिम्पल लेकिन दिल जीतने वाला अंदाज है.

आलिया भट्ट ने कुछ तस्वीरें मेट गाला की शेयर की

आलिया भट्ट मेट गाला 2023 में शिरकत कर रही हैं. एक्ट्रेस किस अंदाज में मेट गाला में नजर आएंगी, इससे उन्होंने फैन्स को रू-ब-रू भी करा दिया है. आलिया भट्ट ने कुछ तस्वीरें मेट गाला की शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं. बता दें कि आलिया भट्ट के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटो में आलिया भट्ट को मेट गाला में शिरकत करते हुए देखा जा सकता है. इससे पहले दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मेट गाला का हिस्सा बन चुकी हैं.

Advertisement

आलिया भट्ट ने मेट गाला से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेट गाला- कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी. मैं हमेशा से शनेल ब्राइड्स की फैन रही हूं. सीजन दर सीजन, कार्ल लेगरफील्ड अपने बहुत ही नए तरीके की ड्रेसेस के जरिये दिल जीतते आए हैं. मेरा लुक आज रात इसी से प्रेरित था और विशेष रूप से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से. मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो ऑथेंटिक लगे और भारत में बना हो. एक लाख मोतियों से की गई एम्ब्रॉयडरी प्रबल गुरुंग की मेहनत का ही नतीजा है. मुझे गर्व है कि मैं अपने पहले मेट के लिए इसे पहन रही हूं.’

आलिया भट्ट के सिम्पल अंदाज की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनकी फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं. बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में शामिल हुई थीं तो उनकी ड्रेस की खूब चर्चा हुई थी. यही नहीं, उन्हें लेकर खूब मीम्स भी बने थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *