सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Air India Technical Fault: एअर इंडिया में फिर तकनीकी खराबी, दिल्ली-लंदन उड़ान रद्द, यात्रियों को वैकल्पिक विमान से भेजने की तैयारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Air India Technical Fault: एअर इंडिया में फिर तकनीकी खराबी, दिल्ली-लंदन उड़ान रद्द, यात्रियों को वैकल्पिक विमान से भेजने की तैयारी

एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में तकनीकी खामियों की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला 31 जुलाई का है, जब दिल्ली से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI2017 को टेकऑफ से पहले ही तकनीकी गड़बड़ी के चलते रोक दिया गया।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान से ठीक पहले कॉकपिट क्रू को विमान में संदिग्ध तकनीकी समस्या का संकेत मिला, जिसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानक संचालन प्रक्रिया के तहत टेकऑफ को रद्द कर दिया गया। विमान को जांच के लिए वापस ले जाया गया है।

Advertisement

इस उड़ान के लिए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का उपयोग किया गया था। हालांकि, इसमें कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी। एयरलाइन की ओर से कहा गया कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की हर संभव सहायता में जुटा है ताकि देरी से होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

एअर इंडिया के लिए यह घटना कोई पहली नहीं है। बीते कुछ हफ्तों में एयरलाइन से जुड़ी कई तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। 12 जून को भी लंदन जा रही एक एअर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान अहमदाबाद से टेकऑफ के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गई थी, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा न केवल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि एयरलाइन की तकनीकी निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर भी गंभीर संदेह उत्पन्न करता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *