सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों को स्पेशल कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 11 को उम्रकैद

3 मिनट पढ़ें
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों को स्पेशल कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 11 को उम्रकैद

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों को स्पेशल कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 11 को उम्रकैद

Advertisement

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों को स्पेशल कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 11 को उम्रकैद

अहमदाबाद सीरियम बम ब्लास्ट केस में विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने 49 दोषियों में से 38 को फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने 11 अन्य दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इन लोगों को पहले ही दोषी करार दे दिया था और आज इन लोगों की सजा का ऐलान होना था। 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में हुए 21 सीरियल ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इन धमाकों की गूंज से हर कोई स्तब्ध था।

स्पेशल जज एआर पटेल ने 49 में से 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है

सरकारी अधिवक्ता अमित पटेल ने बताया कि स्पेशल जज एआर पटेल ने 49 में से 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा 11 शेष दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी। आतंकियों का कहना था कि हमने 2002 में हुए गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में कुल 77 लोग आरोपी थे, जिनमें से 28 को अदालत ने बरी कर दिया था और बाकी 49 लोगों को दोषी करार दिया था। 14 सालों तक चले मामले के बाद यह सजा सुनाई गई है।

Advertisement

सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई थी

बता दें कि अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट से सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई थी। वहीं बचाव पक्ष ने कम से कम सजा की अपील कोर्ट की थी। हालांकि अदालत ने 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई। इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अहमदाबाद विस्फोट मामले में सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एआर पटेल ने 8 फरवरी को फैसला सुनाते हुए 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अदालत ने 77 में से 28 आरोपियों को बरी कर दिया था। आपको बता दें कि साल 2008 में अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। इस घटना में 56 लोगों की मौत हुई थी, साथ ही 200 लोग घायल हो गए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *