सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सामंथा से तलाक लेकर किस एक्ट्रेस के साथ विदेश में घूम रहे हैं नागा चैतन्य? वायरल फोटो ने खोला राज

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

सामंथा से तलाक लेकर किस एक्ट्रेस के साथ विदेश में घूम रहे हैं नागा चैतन्य? वायरल फोटो ने खोला राज

नागा चैतन्य का नाम बॉलीवुड की एक अदाकारा के साथ जुड़ रहा है. रूमर्ड कपल की विदेश से एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है.

साउथ स्टार नागा चैतन्य एक बार फिर डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि वे बॉलीवुड की एक अदाकारा को डेट कर रहे हैं. कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसके बाद उनके डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई थी. अब एक बार फिर उसी हसीना संग नागा की एक फोटो वायरल हो रही है.

नागा चैतन्य का नाम बॉलीवुड की जिस अदाकारा के साथ जुड़ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला हैं. पहले भी रूमर्ड कपल की विदेश से एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों को एक साथ पोज देते देखा गया था. अब एक नई तस्वीर में नागा और शोभिता को वाइन टेस्टिंग सेशन में एक साथ देखा जा सकता है.

री-एडिट पर पोस्ट की गई नागा-शोभिता की फोटो

Advertisement

री-एडिट पर नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की ये तस्वीर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- नागा चैतन्य और शोभिता को कुछ दिन पहले यूरोप में वाइन टेस्ट करते हुए देखा गया. इस तस्वीर पर दूसरे यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए कहा- ये सालों से ही एक साथ स्पॉट हो रहे हैं और लगातार दिख रहे हैं.

सामंथा संग हुई थी पहली शादी

बता दें कि नागा चैतन्य ने पहले साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी. एक फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और फिर उन्हें प्यार हो गया. इसके बाद नागा चैतन्य और सामंथा ने साल 2017 में शादी कर ली. शादी के चार साल बाद 2021 में कपल ने तलाक ले लिया. अब नागा चैतन्य के शोभिता धूलिपाल को डेट करने की खबरें आ रही हैं और कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा चुका है कि दोनों शादी भी कर सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *