सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

श्रीदेवी की बेटी संग रोमांस करेंगे आमिर खान के बेटे, जुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म का हुआ ऐलान

3 मिनट पढ़ें
जुनैद खान-खुशी कपूर

श्रीदेवी की बेटी संग रोमांस करेंगे आमिर खान के बेटे, जुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म का हुआ ऐलान

Junaid Khan Khushi Kapoor Untitled Film: जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की एक मश्हूर एक्ट्रेस हैं. श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी ने अपने 6 साल के करियर में अच्छा नाम कमा लिया है. वहीं अब श्रीदेवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है.

खुशी कपूर साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आई थीं. वहीं अब वे एक और फिल्म का हिस्सा बन गई हैं. इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आएंगे जो कि फिल्म ‘महाराज’ को लेकर बीते दिनों काफी चर्चा में रहे थे. खुशी और जुनैद की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म के ऐलान के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आ चुकी है.

फरवरी 2025 में रिलीज होगी खुशी-जुनैद की अनटाइटल्ड फिल्म

 

खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म के नाम से जल्द ही पर्दा उठेगा. फिलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. ये एक रोमंटिक फिल्म होगी. खुशी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि, डेट सेव कर लीजिए. 7-2-25. जुनैद और खुशी स्टारर ये फिल्म अगले साल फरवरी में आएगी. बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2022 में आई ‘लव टुडे’ का रीमेक होगी. खुशी और जुनैद की अनटाइटल्ड फिल्म को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं.

रोमांटिक अंदजा में नजर आएंगे जुनैद-खुशी

फिल्म फरवरी माह में वैलेंटाइन वीक में आ रही है. ये एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें जुनैद और खुशी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा. फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर फेंटम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी पोस्ट किया है. इसमें एक लड़का और लड़की नजर आ रहे हैं. लड़की लड़के के साथ सेल्फी लेती हुई दिख रही है.

पोसर को शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘क्या आप खुशी और जुनैद खान के साथ डिजिटल युग में प्यार का अनुभव करने के लिए तैयार हैं? 7 फरवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित.’ बता दें कि इस फिल्म के जरिए खुशी और जुनैद खान दोनों का ही थिएट्रिकल डेब्यू होने वाला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *