Home क्राइम Uttam Nagar incident: दिल्ली उत्तम नगर मर्डर केस: 3 महिलाओं समेत 4...

Uttam Nagar incident: दिल्ली उत्तम नगर मर्डर केस: 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

0
35

Uttam Nagar incident: दिल्ली उत्तम नगर मर्डर केस: 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

नई दिल्ली। उत्तम नगर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं—सायरा, शरीफ और सलमा—सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 14 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के बाद ये तीनों महिलाएं फरार थीं और कथित तौर पर ख्याला में छिपी हुई थीं।

मामले की जांच में सामने आया कि सायरा वह महिला है, जिस पर गलती से गुब्बारा फेंका गया था। आरोप है कि सायरा ने अपने परिवार के लोगों को बुलाया, जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ। होली के दिन वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर में अलग-अलग कम्युनिटी के दो परिवारों के बीच हुई इस झड़प में 26 साल के तरुण की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों के प्रोटेस्ट और कथित तौर पर आग लगाने की घटनाओं के चलते हालात कुछ दिनों तक तनावपूर्ण रहे।

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब तरुण के परिवार की 9 साल की लड़की ने गलती से छत से पानी का गुब्बारा फेंक दिया, जो उसी इलाके में रहने वाली सायरा पर जा गिरा। तरुण के पिता मेमराज के अनुसार, माफी मांगने के बावजूद महिला ने अपने समुदाय के कई लोगों को इकट्ठा किया। मेमराज ने बताया, “15-20 लोग लाठी-डंडों के साथ हमारे घर आए और हमला किया। हम घर के अंदर भागे, लेकिन उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। कई परिवारजन घायल हो गए।”

तरुण को इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। वह होली खेलकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर पहुँचा, एक ग्रुप ने लोहे की रॉड और डंडों से उस पर हमला किया, जिससे उसके सिर पर कई चोटें लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here