सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

Stock Market Crash India: शेयर बाजार में हड़कंप, निफ्टी 25300 से नीचे लुढ़का, बड़े स्टॉक्स में भारी गिरावट

2 मिनट पढ़ें

Stock Market Crash India: शेयर बाजार में हड़कंप, निफ्टी 25300 से नीचे लुढ़का, बड़े स्टॉक्स में भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अचानक भारी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशक चिंतित और परेशान हो गए। बीएसई सेंसेक्स 615 अंक टूटकर 82,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 218 अंकों की गिरावट के साथ 25,318 पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 325 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को भी बाजार में भारी दबाव था, लेकिन मंगलवार को स्थिति और गंभीर हो गई।

बाजार के टॉप 30 शेयरों में से 26 में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक नुकसान जोमैटो, सन फार्मा, इंडिगो और रिलायंस के शेयरों में देखा गया। इसके अलावा, टाइटन, टीसीएस, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयर भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए। मिडकैप कैटेगरी में ओबरॉय रियल्टी के शेयर 8.63 प्रतिशत टूट गए, UPL के शेयर 7.78 प्रतिशत फिसले, जबकि Voltas के शेयर में 4 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई।

स्मॉल कैप सेक्टर में भी बड़ा नुकसान हुआ। डेटा पैटर्न के शेयर 9 प्रतिशत और ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 8 प्रतिशत टूट गए। रियल्टी सेक्टर में 4 प्रतिशत से अधिक और केमिकल सेक्टर में 2.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस सहित अधिकांश सेक्टर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे।

ट्रेडिंग आंकड़ों के अनुसार, कुल 4,288 एक्टिव शेयरों में से 799 शेयरों में तेजी रही, जबकि 3,338 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, 60 शेयर 52 सप्ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 584 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। इस दौरान 119 शेयरों में अपर सर्किट और 225 शेयरों में लोअर सर्किट लागू हुआ। निवेशकों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि बाजार की अनिश्चितता ने सभी प्रमुख सेक्टरों में भारी दबाव डाल दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *