Home दिल्ली-एनसीआर सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के तहत काम कर रही है : वीरेंद्र...

सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के तहत काम कर रही है : वीरेंद्र सचदेवा

0
76
वीरेंद्र सचदेवा
सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के तहत काम कर रही है : वीरेंद्र सचदेवा

सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के तहत काम कर रही है : वीरेंद्र सचदेवा

प्रदर्शनी में दीपक गाबा, विजेंद्र धामा , डॉ.अनिल गोयल भी रहे मौजूद

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,श्री गीता जयंती समारोह समिति की ओर से पूर्वी दिल्ली स्थित शिक्षक सदन में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। प्रदर्शनी का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा , विधायक डॉ. अनिल गोयल, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, संस्था अध्यक्ष राजकुमार भाटी तथा निगम पार्षद डॉ. मोनिका पंत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न मंत्रालयों के स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां उपस्थित नागरिकों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, स्वरोजगार, आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया सहित कई महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक माध्यमों से प्रस्तुत किया गया।उपस्थित लोगों को बताया गया कि वे किस प्रकार पात्रता के आधार पर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया क्या है। आयोजन को जनता की ओर से काफी सराहना मिली और इसे जनहित में एक सार्थक पहल बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here