Home खेल वैश्य प्रीमियर क्रिकेट लीग के फोर्थ एडिशन की विजेता रही एन एस...

वैश्य प्रीमियर क्रिकेट लीग के फोर्थ एडिशन की विजेता रही एन एस बॉयज निश्चय निशा जैन फाऊंडेशन टीम

0
52
निशा जैन फाऊंडेशन टीम
वैश्य प्रीमियर क्रिकेट लीग के फोर्थ एडिशन की विजेता रही एन एस बॉयज निश्चय निशा जैन फाऊंडेशन टीम

वैश्य प्रीमियर क्रिकेट लीग के फोर्थ एडिशन की विजेता रही एन एस बॉयज निश्चय निशा जैन फाऊंडेशन टीम

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : वैश्य चेतना परिषद संस्था के द्वारा वैश्य प्रीमियर लीग क्रिकेट लीग का फोर्थ एडिशन दो दिन के कार्यक्रम के बाद समाप्त हुआ, कार्यक्रम में 6 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें फाइनल मैच ज्योति नगर दबंग एवं एन.एस.बॉयज निश्चय निशा जैन फाउंडेशन टीम के बीच में हुआ और लास्ट में जीत एन. एस. बॉयज निश्चय निशा जैन फाउंडेशन टीम की हुई .फाइनल मैच आखरी बॉल तक गया और जब आखरी बॉल पर मैच बराबरी पर समाप्त हुआ तो उस परिस्थिति में अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार सुपर ओवर कराया गया .

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए एन एस बॉयज निश्चय निशा जैन फाउंडेशन की टीम ने 17 रन का लक्ष्य ज्योति नगर दबंग की टीम को दिया, जिस लक्ष्य को ज्योति नगर दबंग की टीम पूरा नहीं कर पाई और फाइनल मैच एन एस बॉयज निश्चय निशा जैन फाउंडेशन ने 8 रन से जीता. कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी दिल्ली खेल परिषद ताहीरपुर में वैश्य चेतना परिषद संस्था के द्वारा कराया गया, कार्यक्रम दो दिन तक लगातार चला, क्रिकेट टूर्नामेंट के उपरांत सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों का जमावड़ा लगा रहा .कार्यक्रम में आए हर व्यक्ति का अंग वस्त्र पहनाकर संस्था की स्वागत समिति द्वारा सम्मान किया गया |

कार्यक्रम की आयोजन समिति में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक निगम पार्षद एवं डेप्युटी जोन चेयरमैन एम.सी.डी मुकेश बंसल, सी ए सतीश गर्ग, चेयरमैन स्वाति गुप्ता, वाइस चेयरमैन संदीप गर्ग,अध्यक्ष डॉक्टर भावना गर्ग, महामंत्री संजय गर्ग एवं इंजीनियर सौरभ जैन, कोषाध्यक्ष रुचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन बंसल, हर्ष मोदी,अनिल बंसल , सचिव कुमार संगीत बंसल , नीरज मित्तल, दीपांशु अग्रवाल उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here