Home दिल्ली-एनसीआर अटल बिहारी वाजपेयी गठबंधन की राजनीति के पुरोधा, धैर्य उनके जीवन की...

अटल बिहारी वाजपेयी गठबंधन की राजनीति के पुरोधा, धैर्य उनके जीवन की पूंजी : दीपक गाबा

0
33
दीपक गाबा
अटल बिहारी वाजपेयी गठबंधन की राजनीति के पुरोधा, धैर्य उनके जीवन की पूंजी : दीपक गाबा

अटल बिहारी वाजपेयी गठबंधन की राजनीति के पुरोधा, धैर्य उनके जीवन की पूंजी : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में विश्वास नगर विधानसभा का “अटल स्मृति सम्मेलन” भाजपा ज़िला कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न, प्रख्यात कवि, ओजस्वी वक्ता एवं देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर पूरा देश कृतज्ञता एवं सम्मान के साथ उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण कर रहा है।

अटल जी न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे भारतीय राजनीति में शालीनता, संवाद और राष्ट्रहित की सर्वोच्च मिसाल थे।अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में राष्ट्र को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण (1998) के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा को सशक्त किया और विश्व को भारत की सामरिक क्षमता का परिचय दिया।उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से देश के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दी, जिससे आर्थिक विकास और क्षेत्रीय संपर्क को अभूतपूर्व गति मिली।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने ग्रामीण भारत को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।प्रधानमंत्री अटल जी की विदेश नीति में भी साहसिक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया। लाहौर बस यात्रा के माध्यम से उन्होंने शांति और संवाद का संदेश दिया। वे ऐसे नेता थे जो मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते थे। भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने बताया कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक संवेदनशील कवि और प्रखर वक्ता और एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी के शब्द आज भी करोड़ों भारतीयों और विशेष रूप से युवाओं को प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन राष्ट्र प्रथम, राजनीति बाद में के सिद्धांत का जीवंत उदाहरण रहा।अटल जन्म शताब्दी वर्ष हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का अवसर है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

अटल जी का जीवन एक आदर्श व श्रेष्ठ कार्यकर्ता का रहा, उन्होंने 49 वर्ष विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई, फ़िर प्रधानमंत्री बने यह विचार सदैव भारत की युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे आजकल के नेताओं की तरह नहीं दो साल पार्टी से जुड़े और टिकट मांगना शुरू। ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने बताया कि अटल जी के स्वप्न को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धारा 370 और 35A को निरस्त कर पूरा किया गया। भारत देश अखंड भी होगा और सभी देशवासियों के अथाह परिश्रम से 2047 तक विकसित राष्ट्र भी बनेगा और विश्वगुरु भी बनेगा। अटल स्मृति सम्मेलन में मुख्यातिथि भाजपा शाहदरा जिला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा,भाजपा पूर्व महापौर योगध्यान आहूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल जैन व डॉ.कंवरसेन, भारत गौड़ मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा, सचिन शर्मा, वैभव मेहरा, कमल वार्ष्णेय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here