Home दिल्ली-एनसीआर Operation Aaghat 3.0: दिल्ली पुलिस ने एक रात में 285 गिरफ्तार, नए...

Operation Aaghat 3.0: दिल्ली पुलिस ने एक रात में 285 गिरफ्तार, नए साल से पहले अपराध पर कड़ा प्रहार

0
52

Operation Aaghat 3.0: दिल्ली पुलिस ने एक रात में 285 गिरफ्तार, नए साल से पहले अपराध पर कड़ा प्रहार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न से पहले पुलिस ने अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया। साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस की टीम ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत एक ही रात में विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 285 लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में हथियार, ड्रग्स और बड़ी मात्रा में नकदी भी जब्त की गई है।

डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन का उद्देश्य नए साल से पहले राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित करना और संगठित अपराध पर लगाम लगाना था। छापेमारी के दौरान एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं ड्रग तस्कर, जुआरियों और अन्य अपराधी, जिनके खिलाफ लंबित मामले थे। ऑपरेशन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई छापेमारी की गई और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

इस बड़े अभियान के जरिए पुलिस ने यह संदेश दिया है कि अपराधियों के लिए दिल्ली में कोई जगह नहीं है और नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य अपराधियों तक भी पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here