Home दिल्ली-एनसीआर गोकुल पुर विधानसभा में कांग्रेस का रात्रि मंथन शिविर चला रात एक...

गोकुल पुर विधानसभा में कांग्रेस का रात्रि मंथन शिविर चला रात एक बजे तक

0
314
गोकुल पुर विधानसभा
गोकुल पुर विधानसभा में कांग्रेस का रात्रि मंथन शिविर चला रात एक बजे तक

गोकुल पुर विधानसभा में कांग्रेस का रात्रि मंथन शिविर चला रात एक बजे तक

उप चुनाव सहित संगठन विस्तार पर किया मंथन

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर गोकुल पुर विधानसभा के जोहरी पुर वार्ड में रात्री मंथन शिविर का आयोजन किया गया | मंथन शिविर रात्री आठ बजे शुरू हुआ जिसका समापन देर रात एक बजे हुआ | शिविर में 56 पदाधिकारियों तथा नेताओं नें चर्चा में भाग लिया | ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मौ.अकरम नें कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा विधानसभा प्रभारी पी.सी.सी.डेलीगेट अश्वनी भारद्वाज नें कार्यक्रम का संचालन किया |

कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रभारी एन.एस.यू.आई.दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रोमेश सब्बरवाल ,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आदेश भारद्वाज,जिला कांग्रेस के प्रभारी फरीद शाह ,विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ईश्वर बागड़ी,बी.एल.ए.वन तथा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.एस.पी.सिंह,गोकुल पुर ब्लाक के अध्यक्ष रामविलास शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुमंत मलिक निगम के पूर्व प्रत्याशी मनीष भाई मंडल अध्यक्ष तथा सभी सेक्टर अध्यक्षों सहित वार्ड के प्रमुख नेता शामिल रहे जिन्होंने अपने विचार तथा सुझाव साझा किये | अश्वनी भारद्वाज नें बताया शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना, आंतरिक एकता-अखंडता को कायम रखना दिल्ली में होने वाले SIR और आगामी दिल्ली नगर निगम उपचुनावों के क्षेत्र में रहने वाले अपने जानकारों और परिचितों को कांग्रेस को वोट देने के लिए प्रेरित करना भी रहा। रोमेश सब्बरवाल तथा फरीद शाह नें बूथ मैनेजमेंट पर लंबी चर्चा की |

दिल्ली बम धमाके, नौगाम धमाके और मक्का बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखकर शुरू हुए इस शिविर में सबसे गंभीर चर्चा बिहार विधानसभा चुनावों में “वोट चोरी” के मुद्दे पर हुई। जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने कहा, “चुनाव आयोग ने न तो बिहार में धांधली की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की और न ही मतदाता सूची की सफाई की, नतीजा बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत नजर आने लगी है।” उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग पूरे देश में वोटर लिस्ट की बायोमेट्रिक जांच करवाए और एक व्यक्ति-एक वोट की व्यवस्था को सख्ती से लागू करे।

शिविर के अंत में सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि दिल्ली की जनता को भाजपा और आप की नाकामियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस को मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा। क्योंकि आने वाला नगर निगम उपचुनाव दिल्ली की जनता के लिए बदलाव का मौका है। भाजपा और आप की भ्रष्टाचार भरी नगर निगम और खोखली घोषणाओं से तंग आ चुकी जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। इसलिए हम हर बूथ पर जायंगे, हर घर पहुंचेंगे और कांग्रेस को वोट देकर दिल्ली को फिर से स्वच्छ, सुंदर और विकासशील बनाने का आहवन करेंगे। इस मौके पर डॉ आर चन्द्रा , रोशन लाल, मुनेश कुमार, बलजीत शर्मा, आजाद भाई नवीन चन्द्रा अलावा कई अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे। विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज नें कहा अन्य वार्डों में उप चुनावों के बाद इस तरह के शिविर आयोजित किये जायेगें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here