सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Delhi Crime: दिल्ली के साउथ रोहिणी में दिनदहाड़े 8 लाख रुपए की लूट का खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली के साउथ रोहिणी में दिनदहाड़े 8 लाख रुपए की लूट का खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के साउथ रोहिणी इलाके में 28 सितंबर 2025 को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज़ घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था। घटना में लुटेरों ने पीड़ित को चाकू दिखाकर नगदी लूटी और फिर फरार हो गए। इस गंभीर वारदात के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की और पूरे इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच में मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर 30 सितंबर को दो आरोपियों, भारत किराड़ और हितेश पंवार को रोहिणी के जापानी पार्क से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 3 अक्टूबर को इस लूट के मास्टरमाइंड आश्वनी उर्फ आशु और उसके साथी गौतम उर्फ भूरा को मुकर्बा चौक कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह लाख बाईस हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया कि मास्टरमाइंड आश्वनी ने अपने साथियों के साथ पूरी योजना बनाई थी। वारदात के बाद सभी आरोपी अलग-अलग हो गए और मंगोलपुर कला के एक पार्क में मिले। वहीं से दो आरोपी उत्तराखंड भाग गए थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच शहर में अपराधियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *