मासिक बैठक में गांधी जी और शास्त्री जी को याद किया रोहताश नगर में : मुकेश पांचाल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोहतास नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मासिक मीटिंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव एवं बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार जैन के आदेश अनुसार रोहतास नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आर डबलू ए कार्यालय, रामनगर में मासिक मीटिंग का आयोजन किया इस अवसर पर मीटिंग की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की |

जय जय राम अरुण पाल एवं जेएस कटारिया ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला और कहां महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अनेक बार जेल में गए और उन्होंने देश को आजाद कराया इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पंचाल ने कहा लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था |
इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखें और कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम घर-घर जाएंगे और पार्टी की नीति और नियत का बखान करेंगे मुकेश पांचाल ने कहा आज गरीब आदमी महंगाई की मार झेल रहा है युवा बेरोजगार है हमें ऐसी सरकार बदलनी होगी जो बच्चों को रोजगार नहीं दे रही है इस अवसर पर रोहतास नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नरेश शर्मा रविंद्र गौतम पवन कुमार पीतांबर जोशी , सुधीर कुमार पीतांबर शर्मा मांगेराम पांचाल राजेंद्र कुमार आत्माराम पांचाल जेपी गर्ग मनोज कुमार रामकिशन पांचाल अंकित सतवीर शर्मा राजवीर सिंह इंद्रपाल सिंह धर्मेंद्र प्रेम सागर रणजीत सिंह अजय पांचाल सुरेंद्र कुमार रणजीत सिंह सत्येंद्र पांचाल विपिन दिकिया इनके अलावा अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की उनके चरणों में नमन किया मुकेश पंचाल ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा करते रहेंगे कार्यकर्ता पार्टी के लिए की जान से कार्य करें |



