Home दिल्ली-एनसीआर नये साल के लिए बनवाये कलेंडर का विमोचन कराया प्रताप शर्मा नें

नये साल के लिए बनवाये कलेंडर का विमोचन कराया प्रताप शर्मा नें

0
55
प्रताप शर्मा
नये साल के लिए बनवाये कलेंडर का विमोचन कराया प्रताप शर्मा नें

नये साल के लिए बनवाये कलेंडर का विमोचन कराया प्रताप शर्मा नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत अशोक नगर वार्ड के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप शर्मा नें अशोक वार्ड के तहत दीपावली तथा नववर्ष पर कलेंडर वितरित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कलेंडर का विमोचन कराया |

इस मौके पर रोहताश नगर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुरेश्व्ती चौहान ,सुभाष चौहान ,रोहताश नगर विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान ,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट अश्वनी भारद्वाज, राम नगर ब्लाक के अध्यक्ष कुलदीप भाटी ,अशोक नगर वार्ड के प्रभारी जिला ओं.बी.सी.के अध्यक्ष जुगल किशोर,वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ,सतबीर शर्मा अशोक नगर के मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह ,अशोक चोपड़ा , नवीन चन्द्रा,जवाहर सिंह कुशवाह ,रवि गौतम सहित अशोक वार्ड से करीब दो दर्जन प्रमुख लोग मौजूद रहे | इस मौके पर प्रताप शर्मा नें कहा वे अपने वार्ड के तहत टीम के साथ घर-घर पहुंच कर यह कलेंडर वितरित करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों के बारे में लोगो को जागरूक करेगें तथा वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे को बुलंद करेंगे |

अश्वनी भारद्वाज नें प्रताप शर्मा के कार्यों की प्रसंसा करते हुए कहा प्रताप शर्मा जमीनी नेता है और अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने सैकड़ों लोगो को पार्टी के साथ जोड़ा है | इनकी मासिक बिअथ्कों में भी बड़ी संख्या में लोगो की भागीदारी रहती है | जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन नें भी प्रताप शर्मा के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की | राज कुमार जैन नें और ब्लाक अध्यक्षों से भी ऐसे कार्य करने का आह्वान किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here