सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Bihar Women Empowerment: बिहार में महिला रोजगार योजना से मिट्टी के बर्तन से नर्सरी तक साकार होंगे सपने

3 मिनट पढ़ें

Bihar Women Empowerment: बिहार में महिला रोजगार योजना से मिट्टी के बर्तन से नर्सरी तक साकार होंगे सपने

बिहार की महिलाओं के लिए एक नया सशक्तिकरण अवसर सामने आया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त 26 सितंबर को सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर ऑनलाइन हस्तांतरण करेंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 10,000 रुपये की पहली किस्त मिलेगी, जो उनके स्वरोजगार और उद्यम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगी। इस योजना का लाभ सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर नहीं होगा, बल्कि इससे परिवार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

अररिया की मनिका देवी, जिन्होंने बीते कई वर्षों से अपने पति के साथ चावल, मूढ़ी और भूंजा के व्यापार में काम किया है, अब योजना की मदद से अपने व्यवसाय का विस्तार प्रदेश स्तर तक करने की तैयारी कर रही हैं। पूंजी की कमी के कारण उनके व्यापार को बढ़ाने में बाधा आ रही थी, लेकिन इस आर्थिक सहायता के साथ उन्हें नई दिशा और अवसर मिलेंगे।

सिकटी की शोभा देवी अपने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय में नई तकनीक और आधुनिक उत्पादन जोड़ने की योजना बना रही हैं। इससे न केवल उनका व्यवसाय बढ़ेगा, बल्कि आसपास की अन्य महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। यानि ये महिलाएं न केवल खुद उद्यमी बनेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी।

अरवल के कुर्था प्रखंड की उमा रानी नर्सरी व्यवसाय के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और कृषि सेवाओं में योगदान दे रही हैं। महिला स्वरोजगार योजना की मदद से वह नर्सरी के विस्तार और नए पौधों को शामिल करने की योजना बना रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिला उद्यमियों की संख्या में इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना राज्य की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने सत्ता संभालते ही महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी और इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,

पंचायत चुनावों में आरक्षण, विधवा, वृद्धा और जरूरतमंद महिलाओं के लिए पेंशन योजनाओं का विस्तार किया है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का संदेश स्पष्ट है कि महिला सशक्तिकरण परिवार, समाज और राज्य की प्रगति के लिए अनिवार्य है और इस योजना से बिहार में विकास की नई राह खुल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *