सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैन

3 मिनट पढ़ें
विनीत जैन

Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैन

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार)। त्योहारों के दौरान दिल्लीवासियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का भाजपा शाहदरा जिला के प्रवक्ता विनीत जैन ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मोरी गेट स्थित खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा करीब 6,700 किलो मिलावटी एवं अस्वच्छ खोया जब्त कर नष्ट कराया जाना सरकार की गंभीरता और सक्रियता को दर्शाता है। इस कार्रवाई से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

विनीत जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लेना सराहनीय कदम है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को लेकर केवल अधिकारियों को निर्देश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि खुद भी निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय मिठाइयों और खोया से बने उत्पादों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसी बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ लोग अधिक मुनाफा कमाने के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट करते हैं। ऐसी गतिविधियों का खामियाजा आम नागरिकों को अपनी सेहत के रूप में भुगतना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि 6,700 किलो मिलावटी खोया जब्त कर नष्ट कराने की कार्रवाई मिलावटखोरों के लिए कड़ा संदेश है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजना भी महत्वपूर्ण कदम है। इससे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने और मिलावट से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। विनीत जैन ने कहा कि सरकार को इसी तरह दिल्ली की सभी खोया मंडियों, मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य सामग्री के गोदामों में नियमित रूप से जांच अभियान चलाना चाहिए, ताकि मिलावट के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

विनीत जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इस पहल का सीधा लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा। इससे न केवल मिलावट के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, बल्कि बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर हर परिवार को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिलनी चाहिए और इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *