सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

Solar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लन

3 मिनट पढ़ें
राजकुमार बल्लन

Solar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार)। दिल्ली में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों को बिजली बिल के बोझ से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार की सौर ऊर्जा संबंधी पहल का भाजपा किसान मोर्चा ने स्वागत किया है। भाजपा किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रभारी राजकुमार बल्लन ने कहा कि सरकार का हर छत को सौर ऊर्जा का स्रोत बनाने का संकल्प दूरगामी सोच और जनहितकारी नीति का परिचायक है। इससे न केवल आम परिवारों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी।

राजकुमार बल्लन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इसी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से इस योजना को प्रोत्साहन देने को सराहनीय कदम बताया। उनके अनुसार, इस योजना से मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग और आम घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक लाख से अधिक लोगों का सौर ऊर्जा के लिए पंजीकरण कराना इस बात का संकेत है कि अब लोग परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के विकल्प के रूप में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी से अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ सकेंगे। इससे घरेलू बिजली खर्च में कमी आएगी और अतिरिक्त बिजली उत्पादन के माध्यम से ऊर्जा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

बल्लन ने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार केवल बिजली की बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। दिल्ली जैसे बड़े महानगर में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, तो इससे बिजली की मांग का एक हिस्सा स्वच्छ ऊर्जा से पूरा किया जा सकेगा और पर्यावरण पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

राजकुमार बल्लन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इससे राजधानी को ऊर्जा के क्षेत्र में नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और रूफटॉप सोलर सिस्टम के लाभों की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस पहल से जुड़ सकें और दिल्ली की हर छत सौर ऊर्जा से रोशन हो सके।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *