सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माCongress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूरा

Diwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

3 मिनट पढ़ें

Diwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंधड़ा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, दिल्ली नगर निगम की डिप्टी मेयर मोनिका पंत और दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमैन एवं निगम पार्षद संदीप कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ओमप्रकाश सोमानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रामू मारवाड़ी की शानदार नृत्य प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी अनूठी नृत्य शैली और हैरतअंगेज करतबनुमा डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बॉलीवुड गायक पंकज सैनी ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायकी से समारोह में संगीत का रंग भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर मौजूद लोग झूमते नजर आए। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अभिनेत्री प्रियंका चौहान की विशेष उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

इस अवसर पर संदीप कपूर ने युवाओं के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। बातचीत के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और उन्हें समाजसेवा तथा सामाजिक आयोजनों में अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसी उद्देश्य से माहेश्वरी कपल क्लब के अंतर्गत एक अलग ‘माहेश्वरी यूथ क्लब’ गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस नए मंच के माध्यम से युवाओं को संगठित होकर सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें समाज के भावी नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सीए श्रीराम अटल और अध्यक्ष मनोज साबू ने बताया कि माहेश्वरी कपल क्लब पिछले कई वर्षों से समाज को एक सूत्र में पिरोने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रहा है। क्लब की ओर से पूरे वर्ष राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े त्योहारों तथा विशेष अवसरों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा परिवारों के बीच आपसी तालमेल, सामंजस्य और आत्मीयता को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर पारिवारिक पिकनिक और मिलन समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। संस्था सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करती रही है।

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों राधाकिशन करनानी और शांतिलाल सोनी सहित संस्था के संरक्षकों ने सभी उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और सहयोग की भावना को निरंतर मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और पारिवारिक तथा सामाजिक रिश्तों में आत्मीयता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक सदस्य राधाकृष्ण करनानी, श्यामसुंदर होलानी, शिवरतन सोमानी, शांतिलाल सोनी, गोपाल कृष्ण डागा, मनोज करनानी, घनश्याम मुंधड़ा, रामावतार जैथलिया, जयप्रकाश लखोटिया और कैलाश करना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दीपावली स्नेह मिलन समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *