सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाला हाजी अनवर गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में भेजा सलाखों के पीछे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाला हाजी अनवर गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में भेजा सलाखों के पीछे

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच मुजफ्फरनगर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाला शख्स अब कानून के शिकंजे में आ चुका है। पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाले हाजी अनवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले में बवाल मच गया। हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

विवाद बढ़ने के बाद योग साधना के प्रमुख यशवीर महाराज ने इस हरकत पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं और इन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और कुछ ही घंटों के भीतर हाजी अनवर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ देशद्रोह समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

पुलिस ने साफ किया कि देशविरोधी गतिविधि करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे और कानून का मखौल उड़ाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल हाजी अनवर से पूछताछ जारी है और उसके अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था बहाल हो गई है और लोगों में संतोष का माहौल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *