स्वस्थ व निरोग रहने के लिए नित्य करें योग : जितेंद्र महाजन
* योग साधना शिविर आयोजित
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : परम शक्ति सेवा संस्था ने मानसरोवर पार्क स्थित वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में नवम अतिविशिष्ट प्राण साधना योग शिविर का समापन किया l यह शिविर तीन दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से संपन्न हुआ। संस्थागत अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया की योग साधना शिविर का आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 55 योग मित्रों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
योग शिविर का आयोजन योगाचार्य डॉ o रामनिवास शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संस्था के महासचिव विकास शर्मा ने बहुत सुंदर मंच संचालन किया l सचिव वाई के शर्मा बताया के डा शर्मा की ऊर्जा एवं अनुभव योग मित्रों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी रहा। संस्थागत राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता चौधरी ने बताया के संस्था महिला हितो के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य कर रही है एवं शिविर में भी लगभग आधी सहभागिता महिला योग मित्रों की रही।
शिविर के समापन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन, शिक्षाविद चौधरी राजेश सिंह, प्रमुख समाजसेवी परमानंद शर्मा, पूर्व प्रिंसिपल निरंजन सिंह त्यागी , मानसरोवर पार्क प्रधान राम कृपाल त्यागी, एन एस त्यागी, बुधराम राम त्यागी, सत्यनारायण बंसल, योगेश गुप्ता,डीपी जैन डी के शर्मा , विनय भारद्वाज,चौधरी जगपाल, स्वदेशी जागरण मंच के दिल्ली प्रांत संयोजक मनोज गुप्ता, रवीन्द्र मल्होत्रा मंडोली रोड उप प्रधान उमाशंकर गुप्ता अनुराग गुप्ता, भजन गायक नरेंद्र चंदर आदि सैकड़ों क्षेत्रवासियों की सहभागिता रही l डॉ प्रभा अग्रवाल ने स्वदेशी वस्तुओं का स्टॉल लगाया l अंत में संस्था के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया l



