Home देश दुनिया  Boiler Eplosion In Ghaziabad: गाजियाबाद पेपर मिल में बॉयलर विस्फोट, तीन मजदूरों...

 Boiler Eplosion In Ghaziabad: गाजियाबाद पेपर मिल में बॉयलर विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

0
72

 Boiler Eplosion In Ghaziabad: गाजियाबाद पेपर मिल में बॉयलर विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के अतरौली इलाके में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। नॉर्डस्टर्न रबर एंड रोल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट होने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, और बचाव अभियान जारी है।

धमाके के कारण पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया गया। मृतकों की पहचान योगेंद्र कुमार (मुकीमपुर, भोजपुर), अनुज सिंह (कृष्णा नगर, मोदीनगर), और अवधेश कुमार (जेवर, ग्रेटर नोएडा) के रूप में हुई। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विस्फोट अत्यधिक दबाव के कारण हुआ। कुछ मजदूरों ने आरोप लगाया कि बॉयलर में पहले से ही खराबी थी और फैक्ट्री मालिक को इस बारे में बताया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों में रोष है और उन्होंने फैक्ट्री प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले 17 मार्च को अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे-48 स्थित सिजवर्क इंक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। झारखंड के पथरिया गांव के शेख जमशेद की उस दुर्घटना में मौत हुई थी, जबकि विस्फोट के प्रभाव से आसपास के घरों को भारी नुकसान पहुंचा था।

गाजियाबाद हादसे की जांच जारी है। पुलिस प्रशासन विस्फोट के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here