सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पीएम मोदी 12-13 फरवरी को करेंगे अमेरिका का दौरा, जानें कब होगी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात

2 मिनट पढ़ें
पीएम मोदी

पीएम मोदी 12-13 फरवरी को करेंगे अमेरिका का दौरा, जानें कब होगी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात

PM Modi to visit US: फ्रांस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे. पीएम यहां एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगें, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति और चीन के उप प्रधानमंत्री समेत कई देश के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचेंगे. पीएम मोदी 10 फरवरी की शाम को पेरिस पहुंचेंगें, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से आयोजित डिनर में शामिल होंगे. इसके बाद पीएम मोदी अमेरिका का दौरा भी करेंगे.

ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी का दौरा

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्योते पर पीएम मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर होंगे. ट्रंप के दूसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा. नये प्रशासन के आने के तीन हफ्ते के अंदर ही पीएम मोदी को अमेरिका दौरे के लिए आमंत्रित किया गया था, जो दोनों देशों के बीच के मजबूत संबंधों को दिखाता है.

ट्रंप के पहले कार्यकाल में पीएम मोदी ने 2017 और 2019 में अमेरिका का दौरा किया था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम के विशेष दूत के तौर पर हिस्सा लिया था. अमेरिका के नये विदेश मंत्री की पहली द्विपक्षीय मुलाकात भारत के विदेश मंत्री से हुई थी. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (6 फरवरी 2025) को अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगेथ से फोन पर बात की थी.

फ्रांस में AI समिट में शामिल होंगे पीएम

पीएम मोदी 11 फरवरी 2025 को एआई एक्शन समिट में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडिया फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे. AI एक्शन समिट बहुत महत्वपूर्ण है, यह इस तरह का तीसरा उच्चस्तरीय समिट है. इससे पहले यूके और दक्षिण कोरिया में यह समिट हो चुका है.

भारत के विदेश सचिव ने कहा कि हम ऐसे AI एप्लीकेशन के पक्षधर हैं जो सेफ और विश्वसनीय हों. पीएम मोदी 12 फरवरी को फ्रांस के मार्सिले में भारत के नये वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे. वहां उनके साथ फ्रांस के राष्टपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *