सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Economic Survey 2025: कल वित्त मंत्री पेश करेंगी इकोनॉमिक सर्वे, पता चलेगा देश की इकोनॉमी का हाल

2 मिनट पढ़ें
Economic Survey 2025

Economic Survey 2025: कल वित्त मंत्री पेश करेंगी इकोनॉमिक सर्वे, पता चलेगा देश की इकोनॉमी का हाल

Economic Survey 2025: इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 का मकसद पिछले वित्त वर्ष में देश के इकोनॉमिक परफॉर्मेंस का आकलन करना है. इस सर्वे से पता चलता है कि मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज जैसी इंडस्ट्रीज में किस तरह का ट्रेंड चल रहा है और चुनौतियों का समाधान कर विकास को बढ़ावा देने के लिए कैसी पॉलिसी बनाई जानी चाहिए.

क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था का विस्तृत विश्लेषण किया जाता है. इसमें कुछ खास सेक्टरों पर फोकस किया जाता है. इसे दो भागों में बांटा जाता है- पहले भाग में इकोनॉमिक परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया जाता है, जबकि दूसरे भाग में शिक्षा, गरीबी और जलवायु परिवर्तन जैसे सामाजिक-आर्थिक मुद्दों का विश्लेषण किया जाता है. इसमें जीडीपी ग्रोथ, महंगाई और व्यापार के अनुमानों का भी विश्लेषण किया जाता है.

कब रिलीज किया जाता है इकोनॉमिक सर्वे?

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होता है और 1 जनवरी को बजट पेश किया जाता है. इकोनॉमिक सर्वे आमतौर पर बजट भाषण से एक दिन पहले पेश किया जाता है. यानी कि 31 जनवरी को पेश किया जाता है.

कौन तैयार करता है इकोनॉमिक सर्वे?

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स के इकोनॉमिक डिविजन द्वारा इकोनॉमिक सर्वे तैयार किया जाता है. चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की देखरेख में यह बनकर तैयार होता है, जबकि बजट से पहले वित्त मंत्री द्वारा इसे रिलीज किया जाता है.

इकोनॉमिक सर्वे में कौन-कौन सी चीजें शामिल होती हैं?

इकोनॉमिक सर्वे के दोनों भागों में एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, मुद्रा की आपूर्ति, कीमतें, आयात-निर्यात और विदेशी मुद्रा भंडार जैसे आर्थिक संकेतकों का जिक्र होता है. इससे पता चलता है कि इकोनॉमी को कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं, सरकार की राजकोषीय रणनीति पर इसका क्या प्रभाव है.

कहां और कैसे देखें इकोनॉमिक सर्वे?

संसद टीवी और पीआईबी इंडिया चैनल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके अलावा, वित्त मंत्रालय के फेसबुक पेज, लिंक पर भी इसे देखा जा सकता है. लाइव अपडेट के लिए वित्त मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी नजर रख सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *