सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Hyderabad Brutual Murder: जिसके साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, रिटायर्ड फौजी ने उसी के टुकड़े किए, कुकर में उबालकर झील में फेंक आया

2 मिनट पढ़ें
Hyderabad Brutual Murder

Hyderabad Brutual Murder: जिसके साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, रिटायर्ड फौजी ने उसी के टुकड़े किए, कुकर में उबालकर झील में फेंक आया

Hyderabad Brutual Murder: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे रंगारेड्डी जिले में सेना से रिटायर्ड एक फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने शव के टुकड़े कर उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला और फिर उन्हें झील में ले जाकर फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

दिल दहला देने वाली ये घटना रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके की है. आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का रहने वाला गुरु मूर्ति (45) सेना से रिटायर होने के बाद हैदराबाद स्थित डीआरडीओ में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था. वह अपनी पत्नी वेंकट माधवी (35) और दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वरा नगर कॉलोनी में रहता था.

पुलिस के सामने अनजान बनने का नाटक करता रहा आरोपी 

जांच में सामने आया है कि पति और पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होते रहते थे. गुरु मूर्ति ने बीती 18 जनवरी को माधवी के लापता होने की सूचना उसके परिवार को दी थी, जिसके बाद माधवी के परिजनों ने मीरपेट पुलिस स्टेशन में माधवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस दौरान गुरु मूर्ति एकदम अनजान बनने का नाटक करता रहा और अपनी पत्नी की तलाश में सहयोग भी किया.

पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ तो कबूला जुर्म 

इस बीच पुलिस को गुरु मूर्ति पर ही शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. रिटायर्ड फौजी ने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद उसकी हत्या की थी. उसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला और बाद में झील में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *