सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

‘UPA सरकार की आबरू से जोड़ते थे, अब क्या’, रुपये की गिरी कीमत तो प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से किया सवाल

3 मिनट पढ़ें
प्रियंका गांधी

'UPA सरकार की आबरू से जोड़ते थे, अब क्या', रुपये की गिरी कीमत तो प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से किया सवाल

Priyanka Gandhi Attack On PM Modi: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार (11 जनवरी, 2025) को मोदी सरकार की आलोचना की और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब भी मांगा. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान रुपये की कीमत सरकार की आबरू से जोड़ते थे.

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 86.4 रुपये हो गई है. डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में जब एक डॉलर की कीमत 58-59 रुपये थी, तब नरेंद्र मोदी जी रुपये की कीमत को सरकार की आबरू से जोड़ते थे. वे कहते थे, “मुझे सब मालूम है. किसी देश की करेंसी ऐसे गिर नहीं सकती.” आज वे खुद प्रधानमंत्री हैं और रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं. उन्हें देश की जनता को जवाब देना चाहिए.”

डॉलर के मुकाबले कितना गिर गया रुपया

बीते दिन शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 86 के स्तर को पार कर गया. बाद में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.04 पर बंद हुआ. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि विदेशों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और भारत में भी शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा बनी और इसी वजह से भारतीय मुद्रा पर इसका असर पड़ा है.

क्या रहा बाजार का हाल

बाजार में रुपया 85.88 पर खुला. कारोबार के दौरान 85.85 के अपने सबसे ऊंचे स्तर को छूने के बाद 86 के स्तर को पार कर गया और डॉलर के मुकाबले 86.04 के अब तक के निचले स्तर पर बंद हुआ. वहीं, गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त के साथ 85.86 पर बंद हुआ.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *