सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

‘मनिका ने कहा- हिम्मत है तो सुसाइड कर लो’, पुनीत खुराना की मां और बहन ने खोला पत्नी का ये डार्क सीक्रेट!

3 मिनट पढ़ें
पुनीत खुराना

'मनिका ने कहा- हिम्मत है तो सुसाइड कर लो', पुनीत खुराना की मां और बहन ने खोला पत्नी का ये डार्क सीक्रेट!

Punit Khurana Suicide Case: अतुल सुभाष आत्महत्या मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दिल्ली के मॉडल टाउन में एक और इसी तरह का केस सामने आया. पत्नी और ससुसाल वालों से परेशान होकर रेस्त्रां मालिक पुनीत खुराना ने सुसाइड कर लिया. अब पुनीत के परिवार ने पत्नी मनिका पहवा और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि मनिका पुनीत को मेंटली टॉर्चर करती थी, जिससे वह बेहद परेशान था.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पुनीत की बहन ने कहा, “मनिका पहवा, उसके पेरेंट्स और उसकी बहन ने मेरे भाई को मजबूर किया, उसे तनाव में डाला और ये कहकर उकसाया कि तुम कुछ नहीं कर सकते, दम है तो आत्महत्या कर लो.” वहीं, पुनीत ने भी मरने से पहले एक वीडियो बनाया था जो उसके फोन में है. उसने भी मनिका और उसके परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

क्या बिजनेस को लेकर था कोई टकराव?

पुनीत की बहन से जब पूछा गया कि बिजनेस की वजह से कोई टकराव तो नहीं था, इसके जवाब में वो कहती हैं, “इससे पहले वो पार्टनरशिप में बेकरी बिजनेस चलाते थे. फिर जब तलाक के लिए पहली बार साइन हुए तो लिखित में तय हुआ कि पुनीत बेकरी की देखभाल करेगा जबकि मनिका कैफे संभालेगी. इस पर साइन हो गए थे. इसके बाद भी वो कहती रही कि वो अपना हिस्सा नहीं छोड़ेगी. जब मामला तय हो गया तो वहां जाकर मामला उठाओ लेकिन वो पुनीत को फोन करके हिस्सा मांगती थी.”

मनिका पर पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का लगा आरोप

पुनीत की बहन ने आरोप लगाया कि मनिका ने पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया. उन्होंने कहा, “उसने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों के साथ बदतमीजी की. इसी वजह से मेरे भाई को सुबह 3 बजे उसे कॉल करना पड़ा. हमारे पास रिकॉर्डिंग है.”

पुनीत की मां ने क्या कहा?

वहीं, पुनीत की मां ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अलग होने के बाद उनका बेटा और बहू ठीक तरह से रहेंगे. उन्होंने कहा, “मनिका मेरे बेटे को प्रताड़ित करती रही और वो चुपचाप सहता रहा. दोनों का एक साथ बिजनेस करते थे जिसको लेकर लड़ाई होती थी. वह हमसे खुलकर कुछ नहीं कहता था. वह अपना दुख सहता रहा. मेरा बेटा ठीक था लेकिन कल उसने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने ये कदम उठा लिया.”

2016 में शादी और 2022 में हो गए अलग

फिलहाल पुनीत के परिवार वालों ने मनिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि पुनीत ने कल दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उससे पहले उसने मनिका से फोन पर बात की थी और रिकॉर्ड की गई बातचीत में दोनों के बीच बिजनेस को लेकर झगड़ा हुआ. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुनीत और मनिका की 2016 में शादी हुई और दो साल पहले ही अलग हो हुए. इनके तलाक की प्रक्रिया चल रही थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *