सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Watch: ‘जड्डू उसे दांत मत दिखा…’, स्टंप माइक में कैद हुई रोहित शर्मा की ऐसी बात, वीडियो वायरल

2 मिनट पढ़ें
रोहित शर्मा

Watch: 'जड्डू उसे दांत मत दिखा...', स्टंप माइक में कैद हुई रोहित शर्मा की ऐसी बात, वीडियो वायरल

Advertisement

Rohit Sharma Stump Mic To Ravindra Jadeja: रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भले ही अब तक बल्ले से फ्लॉप दिखाई दिए हैं, लेकिन फील्ड पर उनके अंदर पूरी एनर्जी नजर आ रही है. बतौर कप्तान रोहित खिलाड़ियों को निर्देश देते रहते हैं और अक्सर उनकी आवाज स्टंप माइक में कैद हो जाती है, जो फैंस को खूब पसंद आती है. इस बार भारतीय कप्तान रवींद्र जडेजा को कुछ निर्दशे देते हुए स्टंप माइक में कैद हो गए. रोहित ने जडेजा से कहा कि जड्डू उसको दांत मत दिखा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है सबसे पहले विराट कोहली पूछते हैं कि कौन डाल रहा है (बॉलिंग)? जवाब में कप्तान रोहित शर्मा स्पिनर जडेजा का नाम लेते हैं. फिर रोहित कहते हैं, “यहां से डाल के देख क्या होता है.”

इसके आगे रोहित शर्मा कहते हैं, “ऐ जड्डू उसे दांत मत दिखा ज्यादा यार.” फिर विकेटकीपर ऋषभ पंत कहते हैं, “नाइस जड्डू भाई, आगे आने दो यार. चलो भाइयों. चलो.”

 

Advertisement

बल्ले से रोहित शर्मा पूरी तरह फ्लॉप 

रोहित शर्मा ने अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तीन टेस्ट की चार पारियों में बैटिंग कर ली है, जिसमें उनका हाई स्कोर 10 रनों का रहा है. चार पारियों में भारतीय कप्तान ने क्रमश: 03, 06, 10 और 03 रन बनाए हैं. गौरतलब है कि पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में रोहित शर्मा हिस्सा नहीं ले सके थे. रोहित की जगह पर्थ में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी.

एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के जरिए हिटमैन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ज्वाइन की. एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था. उस अभ्यास मैच में भी रोहित शर्मा सिर्फ 03 रन स्कोर कर सके थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *