सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

IPL 2025: आजमगढ़ से RCB ड्रेसिंग रूम और अब पंजाब किंग्स का हिस्सा… बेहद फिल्मी है इस खिलाड़ी का सफर

2 मिनट पढ़ें
IPL 2025

IPL 2025: आजमगढ़ से RCB ड्रेसिंग रूम और अब पंजाब किंग्स का हिस्सा... बेहद फिल्मी है इस खिलाड़ी का सफर

Pravin Dubey Cricketing Journey: पिछले दिनों आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. इन युवा खिलाड़ियों पर आईपीएल टीमों ने पैसों की बारिश की. उन्हीं खिलाड़ियों में एक हैं पंजाब किंग्स के प्रवीण दुबे. हालांकि, प्रवीण दुबे को भारी-भरकम राशि नहीं मिली. पंजाब किंग्स ने प्रवीण दुबे को 30 लाख रुपए में खरीदा, लेकिन इस खिलाड़ी का सफर किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं है. दरअसल यह खिलाड़ी पहली बार आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का हिस्सा बना. आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने प्रवीण दुबे को 35 लाख में खरीदा था.

आईपीएल में ऐसा रहा है प्रवीण दुबे का सफर

इसके बाद आईपीएल 2017 में सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने प्रवीण दुबे को 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा, लेकिन फिर यह युवा खिलाड़ी कहीं गुम सा हो गया. तकरीबन 5 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्रवीण दुबे पर भरोसा दिखाया. प्रवीण दुबे लगातार 2 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले, लेकिन आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले रिलीज कर दिया. जिसके बाद पंजाब किंग्स ने प्रवीण दुबे को अपने साथ जोड़ा. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि आईपीएल 2025 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए प्रवीण दुबे का प्रदर्शन कैसा रहता है?

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आरसीबी ड्रेसिंग रूम तक…

आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रवीण दुबे का जन्म हुआ, लेकिन घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेले. पहली बार कर्नाटक प्रीमियर लीग 2014-15 में प्रवीण दुबे ने गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया. इस खिलाड़ी ने 5.90 की इकॉनमी से 6 मैचों में 7 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके बाद आरसीबी ने प्रवीण दुबे पर भरोसा दिखाया. वहीं, प्रवीण दुबे कहते हैं कि आरसीबी में मेरा पहला साल बेहद खास था. मैं ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन और केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ था. इस दौरान मैंने काफी कुछ सीखा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *