सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

Virat Kohli Konstas: कोहली का जिससे हुआ पंगा, उसके नाम दर्ज हो गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मोहम्मद कैफ की लिस्ट में बनाई जगह

2 मिनट पढ़ें
Virat Kohli

Virat Kohli Konstas: कोहली का जिससे हुआ पंगा, उसके नाम दर्ज हो गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मोहम्मद कैफ की लिस्ट में बनाई जगह

IND vs AUS 4th Test Melbourne: विराट कोहली और सैम कोंस्टस के बीच हुआ विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है. मेलबर्न टेस्ट के दौरान इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब रही. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा टेस्ट मुकाबला कोंस्टस के करियर का डेब्यू मैच है. यह उनका पहला टेस्ट मैच है. कोंस्टास ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने मोहम्मद कैफ से जुड़ी एक खास लिस्ट में जगह बना ली है.

दरअसल सैम कोंस्टस अंडर 19 ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इसी साल फरवरी में अंडर 19 विश्व कप 2024 का खिताब जीता है. उसने भारत को हराया था. कोंस्टस इस मुकाबले का हिस्सा थे. उन्होंने इसी साल 26 दिसंबर को टेस्ट डेब्यू कर लिया. कोंस्टस ने डेब्यू के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोंस्टस उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले साल ही इंटरनेशनल डेब्यू किया.

कैफ और पृथ्वी शॉ की लिस्ट में जुड़े कोंस्टस –

कैफ और पृथ्वी शॉ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीतने वाले साल में ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था. कैफ ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए अंडर 19 विश्व कप 2000 का खिताब जीता था. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था. कैफ ने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं पृथ्वी 2018 की अंडर 19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. कोंस्टस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

कोहली और कोंस्टस के बीच क्यों हुआ विवाद –

मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन कोंस्टस टीम के लिए ओपनिंग करने आए. इस दौरान विराट कोहली ने उन्हें चलते हुए कंधा मार दिया था. इस मामले की काफी चर्चा हुई. आईसीसी ने विराट कोहली को दोषी करार देते हुए उन पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *