सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने की आत्महत्या, पुलिस ने परिवार को सौंपा शव

2 मिनट पढ़ें
सिमरन सिंह

मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने की आत्महत्या, पुलिस ने परिवार को सौंपा शव

RJ Simran Singh Commits Suicide: मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बुधवार देर रात पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. वो गुरुग्राम के सेक्टर-47 के सोसाइटी में किराए पर रह रही थीं. उन्हें पार्क हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इंस्टाग्राम पर आरजे सिमरन सिंह के छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपना आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 13 दिसंबर को किया था. इसमें वो एक गाने पर बीच के किनारे डांस करती दिख रही हैं.
मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने की आत्महत्या, पुलिस ने परिवार को सौंपा शव

जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थी सिमरन

आरजे सिमरन सिंह जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थीं. आरजे सायमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ”ऐसे जिंदादिल इंसान का कितना दुखद अंत हुआ. पता नहीं कोई किस दौर से गुजर रहा है. यह हृदयविदारक है. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सिमरन सिंह की मौत पर शोक जताया. नेशनल कॉन्फ्रेंस एक्स पर लिखा, “आरजे सिमरन के नाम से मशहूर और प्यार से जम्मू की धड़कन कहलाने वाली सिमरन सिंह के दुखद और असामयिक निधन पर फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला गहरा दुख व्यक्त किया. डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने इस कठिन समय के दौरान सिमरन के परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके प्रियजनों को इस अकल्पनीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *