सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Azerbaijan Airlines Plane Crash: एक टक्‍कर, एक ब्‍लास्‍ट, आसमान में ऐसा क्‍या हुआ कि टुकड़े-टुकड़े हो जमीन पर राख हो गया प्‍लेन

3 मिनट पढ़ें
Azerbaijan Airlines Plane Crash

Azerbaijan Airlines Plane Crash: एक टक्‍कर, एक ब्‍लास्‍ट, आसमान में ऐसा क्‍या हुआ कि टुकड़े-टुकड़े हो जमीन पर राख हो गया प्‍लेन

Azerbaijan Airlines Plane Crash: एक टक्‍कर, एक ब्‍लास्‍ट, आसमान में ऐसा क्‍या हुआ कि टुकड़े-टुकड़े हो जमीन पर राख हो गया प्‍लेन

कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट पर बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को हुए दर्दनाक हादसे में अजरबैजान एयरलाइंस का एयर प्लेन हादसे का शिकार हो गया. हादसे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लेन के परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से जमीन पर दूर-दूर तक बिखरे हुए दिख रहे हैं. ये दर्दनाक हादसा पक्षियों के टकराने से हुए है. रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के एक संवाददाता ने यह जानकारी दी है. प्लेन अक्तौ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला था, तभी एक पक्षियों का एक झुंड प्लेन के इंजन से टकराया और ऑक्सीजन का सिलेंडर फट गया. यह भी बताया गया कि हादसे से ठीक पहले कुछ यात्री बेहोश हो गए थे.

विमान ने पक्षियों के झुंड से टकराने और स्टीयरिंग की खराबी के कारण हादसे से पहले संकट का सिग्नल दिया था. पायलट आखिर तक विमान की स्पीड और ऊंचाई हासिल करने की कोशिश करते रहे, लेकिन विमान पूरी तरह से अपना कंट्रोल खो बैठा. घटना के एक वीडियो में देखा गया कि प्लेन बार-बार ऊपर उठने की कोशिश करता है और वह तेजी से ऊपर की तरफ जाता है, लेकिन रुकने लगता है. आखिर में पायलट ने ऊंचाई पर जाकर प्लेन को कंट्रोल करने की कोशिश की और फिर यह एयरपोर्ट के पास चक्कर लगाने लगता है, लेकिन आखिर में क्रैश हो गया. इस विमान हादसे से दुनियाभर में शोक का माहौल है. अजरबैजान एयरलाइंस का विमान एम्ब्रेयर E190AR प्लेन में रूस, अजरबैजान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के 62 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे.

अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया कि विमान अक्तौ एयरपोर्ट से तीन किलोमीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग कर रहा था. विमान रूस जा रहा था, लेकिन घने कोहरे के कारण उसने अपना रूट बदल दिया और अक्तौ एयरपोर्ट से तीन किलोमीटर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग के लिए आग्रह किया. इस दौरान पर वह आसमान में चक्कर लगाने लगा, लेकिन सुबह 6:28 बजे कैस्पियल सी शोर के पास क्रैश हो गया.

एयर प्लेन क्रैश होने से पहले के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है दुर्घटना से पहले क्या हुआ. एक वीडियो में देखा गया कि प्लेन आसमान में लहरा रहा है वह स्पीड से नीचे की तरफ आता है और कुछ ही सेकेंड में जमीन से टकराता है. इसके बाद आग लग जाती है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि विमान को जीपीएस जैमिंग की समस्या का सामना करना पड़ा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *