सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

विजय हजारे टॉफी से हुए नजरअंदाज तो पृथ्वी शॉ का छलका दर्द, BCCI पर खड़ा कर दिया बड़ा सवाल

3 मिनट पढ़ें
विजय हजारे टॉफी

विजय हजारे टॉफी से हुए नजरअंदाज तो पृथ्वी शॉ का छलका दर्द, BCCI पर खड़ा कर दिया बड़ा सवाल

Prithvi Shaw Vijay Hazare Trophy 2024-25: पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं. खराब फॉर्म के कारण शॉ को आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में भी किसी ने नहीं खरीदा था. शॉ सिर्फ खराब फॉर्म को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि बीते कुछ वक्त से उनके अनुशासन पर भी काफी सवाल उठते रहे हैं. अब इसी बीच शॉ ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द जाहिर किया. शॉ का यह दर्द विजय हजारे ट्रॉफी की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद छलका.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए टीम का एलान कर दिया गया. टीम में स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली. हाल ही में गुजरे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में शॉ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में अब उन्हें वनडे टूर्नामेंट यानी विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से नजरअंदाज कर दिया गया.

पृथ्वी शॉ का छलका दर्द

टीम में जगह नहीं मिलने के बाद शॉ ने इंस्टाग्राम के जरिए एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने लिस्ट-ए मैचों को हाइलाइट किया. भारतीय बल्लेबाज ने सवाल किया कि भगवान मुझे और क्या देखना है? इसके आगे उन्होंने लिस्ट-ए मैचों आंकड़ों की बात की. शॉ ने अपनी पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया कि वह जरूर वापसी करेंगे.

इंस्टा स्टोरी पर शॉ ने लिखा, “भगवान मुझे बताइए, मुझे और क्या देखना पड़ेगा. अगर 65 पारियों में 55.7 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से 3399 रन बनाए हैं तो मैं उतना अच्छा नहीं हूं. लेकिन मैं आप पर अपना भरोसा बनाए रखूंगा और उम्मीद है कि लोग अब भी मुझ पर भरोसा करेंगे. क्योंकि मैं जरूर वापसी करूंगा. ओम साई राम.”

 

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेड्गे, सिद्धेश लाड, हार्दिक तामोरे, प्रसाद पवार, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, जुनैद खान, हर्ष तन्ना और विनायक भोईर.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *