सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

SAMT 2024 Semi Final: मध्य प्रदेश ने दिल्ली को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में रखा कदम, मुंबई से होगा खिताबी मैच

2 मिनट पढ़ें
SAMT 2024 Semi Final

SAMT 2024 Semi Final: मध्य प्रदेश ने दिल्ली को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में रखा कदम, मुंबई से होगा खिताबी मैच

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Semi Final Madhya Pradesh vs Delhi: मध्य प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली को हराकर फाइनल में कदम रख दिया है. अब टूर्नामेंट का फाइनल 15 दिसंबर, रविवार को मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा. मध्य प्रदेश को जीत दिलाने में कप्तान रजत पाटीदार ने अहम किरदार अदा करते हुए 227.59 के स्ट्राइक रेट से 66* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

मुकाबले में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की. मध्य प्रदेश ने 7 विकेट से जीत अपने नाम की. हालांकि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी थी.

मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 146/5 रन बोर्ड पर लगाए. इस दौरान टीम के लिए अनुज रावत ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

मध्य प्रदेश ने आसानी से जीता मैच 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. पारी की पहली ही गेंद पर टीम ने अर्पित गौड़ के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. फिर टीम को दूसरा झटका 20 रन पर तीसरे ओवर में सुभ्रांशु सेनापति के रूप में लगा, जो 07 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम को तीसरा झटका 46 रन के स्कोर पर 7वें ओवर में हर्ष गवली के रूप में लगा. हर्ष ने 18 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए.

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और हरप्रीत सिंह ने चौथे विकेट के लिए 106*(57 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी कर 15.4 ओवर में टीम को जीत दिला दी. इस दौरान कप्तान पाटीदार ने 29 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66* रन बनाए. इसके अलावा हरप्रीत ने 38 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 46* रन बनाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *