सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

AR Rahman के सपोर्ट में आईं वाइफ Saira Banu, बोलीं – ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं, उनका नाम खराब मत करो’

2 मिनट पढ़ें
AR Rahman

AR Rahman के सपोर्ट में आईं वाइफ Saira Banu, बोलीं - ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं, उनका नाम खराब मत करो’

AR Rahman Wife Saira Banu Statement: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी वाइफ सायरा बानो ने सिंगर से तलाक की घोषणा की थी. दोनों शादी के 29 साल बाद अलग हो रहे हैं. वहीं सिंगर के तलाक के बाद ही उनके बैंड की मेंबर मोहिनी डे ने भी अपना तलाक की घोषणा की थी. जिसके बाद ए आर रहमान का नाम लोगों ने मोहिनी संग जोड़ना शुरू कर दिया और उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया. अब इस मामले पर सिंगर की वाइफ ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि, ये सब करना बंद करिए.

एआर रहमान के सपोर्ट में बोलीं वाइफ सायरा बानो

दरअसल सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने उनकी एक स्टेटमेंट जारी की है. जिसमें सायरा अपने पति ए आर रहमान को सपोर्ट करती हुई सुनाई दी. इस स्टेटमेंट में सायरा ने कहा कि, ‘मैं अभी मुंबई में हूं और थोड़ी फिजिकली वीक हूं. इसलिए अभी तक चुप रही. लेकिन मैं सभी यूट्यूबर्स और तमिल मीडिया से अपील करती हूं कि प्लीज आप ए आर के बारे में कुछ भी गलत बातें ना फैलाए. वो दुनिया के बेस्ट इंसान है. वो एक अनमोल शख्स है. प्लीज मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं इस वक्त में आप उनको सपोर्ट करें.’

वो बहुत अच्छे इंसान है – सायरा बानो

सायरा ने आगे कहा कि, ‘मेरा उनपर अटूट विश्वास है, जो पूरी जिंदगी रहेगा. मेरी सबसे ये भी अपील है कि वो जैसे हैं, उन्हें वैसे ही रहने दे. जब तक हम ऑफिशियल कुछ नहीं कहते. प्लीज आप लोग हमारी प्राइवेसी का समर्थन करें और ए आर का नाम किसी और के साथ जोड़ना बंद करें. वो सच में बहुत अच्छे इंसान है. उनको नाम को खराब मत कीजिए..’

तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं एआर और सायरा

बता दें कि एआ रहमान ने अपने तलाक की घोषणा करते हुए कहा था कि ‘ग्रैंड 30 तक पहुंचने की उम्मीद थी. लेकिन ये हो नहीं पाया.’ बता दें कि एआर रहमान और सायरा बानो तीन बच्चों खतीजा, रहीमा और अमीन के पेरेंट्स हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *