सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

IPL 2025 Auction: 577 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, किस टीम के पास है कितना पैसा? जानें मेगा ऑक्शन की A टू Z डिटेल्स

4 मिनट पढ़ें
IPL 2025 Auction

IPL 2025 Auction: 577 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, किस टीम के पास है कितना पैसा? जानें मेगा ऑक्शन की A टू Z डिटेल्स

IPL 2025 Mega Auction All You Need To Know: आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है. इस बार की नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में होगी, जो दो दिन चलेगी. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी हैं. हालांकि, इनमें से सिर्फ 204 खिलाड़ी ही बिकेंगे.

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी. आईपीएल में मेगा ऑक्शन हर तीन साल में होती है, जो दिन का इवेंट होता है. आईपीएल 2025 की नीलामी सऊदी के समय के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगी. भारत में ऑक्शन को दोपहर साढ़े तीन बजे से देख सकेंगे.

श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल. यह तीनों कप्तान इस बार नीलामी का हिस्सा हैं. इसमें श्रेयस अय्यर पिछले साल के विजेता भी हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया था. नीलामी में छह-छह खिलाड़ियों वाली दो मार्की सूचियां हैं. पहले में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क शामिल हैं. दूसरे में केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज हैं.

आईपीएल 2025 की नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी हैं, जिनमें 367 भारतीय और 210 विदेशी हैं. हालांकि, सभी 10 टीमों के पास मैक्सिमम 204 प्लेयर्स का ब्रैकेट खाली है. इसका मतलब है कि नीलामी में ज्यादा से ज्यादा 204 खिलाड़ी ही बिकेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा विदेशी 70 प्लेयर्स होंगे.

हमेशा की तरह 2 करोड़ रुपये सबसे ज्यादा बेस प्राइस है. इस बेस प्राइस के कुल 81 खिलाड़ी हैं. इसके अलावा सबसे कम बेस प्राइस 30 लाख रुपये है. पहले ये 20 लाख रुपये था. दो करोड़ बेस प्राइस वाले अधिकतर खिलाड़ी भारतीय हैं.

आईपीएल 2025 की नीलामी दो मार्की सेटों के साथ शुरू होगी. उसके बाद कैप्ड खिलाड़ियों का पहला सेट सामने आएगा, जिन्हें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, विकेटकीपर, स्पिनर और ऑलराउंडर में बांटा गया है. फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आएगा. इसके बाद एक्सीलेरेशन राउंड शुरू होगा.

बता दें कि सभी 577 खिलाड़ियों को बारी बारी नहीं बोला जाएगा. 117 खिलाड़ियों का ही एक-एक करके नाम लिया जाएगा. फिर 118वें प्लेयर से एक्सीलेरेशन राउंड शुरू होगा. पहले 574 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट हुए थे. फिर जोफ्रा आर्चर समेत 3 नाम बढ़े हैं. 42 साल के जेम्स एंडरसन नीलामी में सबसे उम्रदराज प्लेयर होंगे, वहीं बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन एक ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2025 की नीलामी का हिस्सा नहीं हैं. वह चोटिल होने की वजह से शॉर्टलिस्ट नहीं किए हैं. ग्रीन को मैच फिट होने में करीब 6 महीने लगेंगे. नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि, इनमें 577 खिलाड़ी ही शॉर्टलिस्ट हुए हैं.

जानें किस टीम के पास कितना पैसा?

पंजाब किंग्स- 110.5 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 9.5 करोड़ खर्चे)

सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 75 करोड़ खर्चे)

मुंबई इंडियंस- 45 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 75 करोड़ खर्चे)

लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 51 करोड़ खर्चे)

राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी- (रिटेंशन में 79 करोड़ रुपये खर्चे)

चेन्नई सुपर किंग्स- 65 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 55 करोड़ खर्चे)

कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 69 करोड़ रुपये खर्चे)

गुजरात टाइटंस- 69 करोड़ की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 51 करोड़ खर्चे)

दिल्ली कैपिटल्स- 73 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 47 करोड़ खर्चे)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-  83 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू बाकी (रिटेंशन में 37 करोड़ खर्चे).

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *