सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Champions Trophy Tour: ICC ने जारी किया चैंपियंस ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल, PoK कैसिंल, जानें भारत कब आएगी ट्रॉफी

3 मिनट पढ़ें
Champions Trophy Tour

Champions Trophy Tour: ICC ने जारी किया चैंपियंस ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल, PoK कैसिंल, जानें भारत कब आएगी ट्रॉफी

Champions Trophy Tour India: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ट्रॉफी टूर जारी कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपत्ति के बाद चैपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं जाएगी. आईसीसी ने पीओके का प्लान पाकिस्तान से कैंसिल करवा दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर 16 नवंबर से इस्लामाबाद से शुरू होगा. वहीं इसका आखिरी शेड्यूल भारत के लिए ही रखा गया है. इसके बाद ट्रॉफी फिर से पाकिस्तान चली जाएगी.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी को पीओके में भी ले जाना चाहता था. लेकिन बीसीसीआई की आपत्ति के बाद उसके मंसूबों पर पानी फिर गया. अब आईसीसी ने ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल जारी किया है. इसका आगाज 16 नवंबर से होगा और यह 26 जनवरी तक चलेगा. ट्रॉफी 26 जनवरी के मौके पर भारत में ही रहेगी. भारत के लिए 26 जनवरी का दिन काफी अहम होता है. यह इस दिन गणतंत्र दिवस होता है.

भारत में कब पहुंचेगी चैंपियंस ट्रॉफी –

चैंपियंस ट्रॉफी का टूर भारत के लिए भी फिक्स हुआ है. यह भारत में 15 जनवरी को आएगी और यह 26 जनवरी तक रहेगी. आईसीसी ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर पाकिस्तान में 16 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा. ट्रॉफी इस्लामाबाद के बाद एबटाबाद, मुर्री, नथिया गली और कराची में जाएगी. इसके बाद यह 26 से 28 नवंबर तक अफगानिस्तान में रहेगी.

बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत इन देशों में भी होगा चैंपियंस ट्रॉफी टूर –

अफगानिस्तान के बाद चैंपियंस ट्रॉफी बांग्लादेश जाएगी. यह 10 से 13 दिसंबर तक रहेगी. इसके बाद 15 से 22 दिसंबर के लिए दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल रखा गया है. ट्रॉफी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में रहेगी. इसके बाद 6 से 11 जनवरी तक न्यूजीलैंड में रहेगी. ट्रॉफी इंग्लैंड में 12 से 14 जनवरी तक रहेगी. इसके बाद भारत पहुंचेगी.

ट्रॉफी टूर का पूरा शेड्यूल :

  • 16 नवंबर – इस्लामाबाद, पाकिस्तान
  • 17 नवंबर – तक्षशिला और खानपुर, पाकिस्तान
  • 18 नवंबर – एबटाबाद, पाकिस्तान
  • 19 नवंबर- मुर्री, पाकिस्तान
  • 20 नवंबर- नथिया गली, पाकिस्तान
  • 22 – 25 नवंबर – कराची, पाकिस्तान
  • 26 – 28 नवंबर – अफगानिस्तान
  • 10 – 13 दिसंबर – बांग्लादेश
  • 15 – 22 दिसंबर – दक्षिण अफ्रीका
  • 25 दिसंबर – 5 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया
  • 6 – 11 जनवरी – न्यूजीलैंड
  • 12 – 14 जनवरी – इंग्लैंड
  • 15 – 26 जनवरी – भारत
  • 27 जनवरी – टूर्नामेंट स्टार्टिंग प्लेस – पाकिस्तान

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *